दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन: बीसीआई चेयरमैन के इस्तीफे की मांग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। दिल्ली में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से किए जा रहे इस प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी का भी समर्थन मिला है। प्रदर्शन को देखते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यालय के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है। यह विरोध प्रदर्शन एनएएलएसएआर विवाद को लेकर भी चर्चा में है।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता उमेश कुमार ने बीसीआई चेयरमैन पर वकीलों और कानून के छात्रों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘बीसीआई चेयरमैन ने कानून के छात्रों या वकीलों के कल्याण के लिए एक भी काम क्या किया है? वकीलों पर रोजाना हमले हो रहे हैं और पुलिस थानों के अंदर उनकी हत्या की जा रही है। हाल ही में हैदराबाद में एक वरिष्ठ वकील की मौत हुई। क्या उन्होंने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया?’

उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि वकीलों के कल्याण के मुद्दों पर बीसीआई चेयरमैन चुप रहते हैं, जबकि राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने बीसीआई के आधिकारिक पत्रों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के प्रमुख मुद्दों में वकीलों का कल्याण, अधिवक्ता अधिनियम, स्टाइपेंड, चैंबर और वकीलों की सुरक्षा शामिल है। इसके अलावा कानून कॉलेजों पर नियंत्रण की जरूरत, फर्जी लॉ कॉलेजों और डिग्रियों का मुद्दा भी उठाया गया। उमेश कुमार ने दावा किया कि इस पेशे में 35 से 40 प्रतिशत लोग फर्जी वकील हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन केंद्र बनेगा मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली

शेयर करेयहीं पर हुआ था सुर-असुर संग्राम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           धमतरी, 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के नगरी (सिहावा) में मांदागिरी पर्वत पर स्थित मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली अब नया पर्यटन केंद्र बनेगा। प्राकृतिक वादियों के बीच बसा यह मंदिर ट्रेकिंग के रूप में भी तेजी से अपनी पहचान […]

You May Like

भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है कांवड़ यात्रा - मुख्यमंत्री साय....|....कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर -साय....|....विश्व व्यापार में बड़ा भूचाल....|....सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक....|....छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल....|....आकाशीय बिजली का कहर, बैगा दंपती की मौत....|....डोभाल का बीजिंग दौरा: चीन से सीमा विवाद पर होगी बातचीत....|....CMD SECL Shri Harish Duhan Visits Dipka Mega Mine....|....छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी भाजपा की राष्ट्रीय 'सेवा संकल्प अभियान समिति' में शामिल....|....कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं