सऊदी के अहम ठिकानों पर हूती का हमला जारी

admin
शेयर करे

यमन के समूह का दावा, ‘ऑयल रिफाइनरी और रडार सिस्टम को बनाया निशाना’

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सना, 23 नवंबर 2026।  यमन के हूती समूह ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। उनके मुताबिक, सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित एक तेल रिफाइनरी और राजधानी रियाद के दक्षिण में मौजूद एक रडार फैसिलिटी को निशाना बनाया गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब सीमा पार शत्रुता बढ़ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट किए बयान में, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा कि दो अभियान चलाए गए थे। पहले ऑपरेशन में लाल सागर तट पर स्थित राबिघ तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया और दावा किया कि यह ‘सीधा निशाना था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे ऑपरेशन में रियाद के दक्षिण में वादी अद-दवासिर स्थित एक रडार केंद्र को दो चरणों में निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि इस ऑपरेशन में ‘काफी सफलता मिली’। सरिया ने इस्तेमाल किए गए हथियारों या हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। हाल के दिनों में, हूती लड़ाकों ने सऊदी हवाई अड्डों, तेल प्रतिष्ठानों और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है। वहीं, हूती मीडिया ने यमन भर में सऊदी हवाई हमलों के तेज होने की खबर दी है। ये ऑपरेशन ऐसे समय में हुए हैं जब हूती और सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन वाली यमन की सरकारी सेनाओं के बीच लड़ाई तेज हो गई है। हूती-संचालित ‘अल-मसीराह टीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले शनिवार शाम को सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह में कई हवाई हमले किए।

चैनल ने इन हमलों को ‘सऊदी आक्रामकता’ करार दिया, लेकिन इसमें हताहतों या नुकसान के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया। एक स्थानीय निवासी ने सिन्हुआ को बताया कि शहर में पांच से अधिक जोरदार धमाके हुए, जबकि लड़ाकू विमान ऊपर उड़ान भरते रहे। निवासी ने कहा, ‘धमाके बहुत तेज थे, और हम अभी भी अपने ऊपर विमानों की आवाज सुन सकते थे’। यमन 2014 के आखिर से ही संघर्ष में उलझा हुआ है। उस समय हूती समूह ने सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद 2015 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सैन्य हस्तक्षेप किया।

Leave a Reply

You May Like

सऊदी के अहम ठिकानों पर हूती का हमला जारी....|....ट्रंप ने एनवीडिया में हुआंग की वापसी का फिर किया समर्थन....|....पटवारियों को समस्या निराकरण की गारंटी देने वाले अब दमन पर उतर आये उनकी मांग जायज तत्काल पूरा करे - कांग्रेस....|....प्रदेश का आदिवासी समाज यूसीसी के खिलाफ है - दीपक बैज....|....IFFI 2026 में अभिषेक बनर्जी का डबल धमाका, ‘बनारस’ और ‘पुष्पक विमान’ की होगी भव्य स्क्रीनिंग....|....जीएसटी सहायक आयुक्त के साथ घूसखोरी में सीए भी गिरफ्तार....|....मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित....|....एआई निगरानी से 30 दिनों में बनेगा नया राशन कार्ड....|....पानी के अंदर से गुजरकर देख सकेंगे रंग-बिरंगी मछलियां....|....10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा