‘महिलाओं-बच्चों की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध’, सीएम सिंह बोले- दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंफाल 20 नवंबर 2024। कुकी उग्रवादियों की तरफ से छह लोगों को मौत के घाट उतारे जाने की घटना पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक दोषियों को न्याय के कठघरे तक नहीं पहुंचा दिया जाता। उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं और तीन बच्चों के हत्यारों को पकड़ने के लिए खोज अभियान जारी है। सभी छह मृतकों के शव पिछले हफ्ते जिरीबाम जिले में एक नदी से बरामद किए गए थे। इसी घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है। बीरेन सिंह ने एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘आज मैं जिरीबाम में कुकी आतंकवादियों के एक परिवार के लोगों को बंधक बनाए जाने और फिर तीन निर्दोष बच्चों और तीन महिलाओं की निर्मम हत्या किये जाने की घटना की निंदा करता हूं। यह बेहद दुखद घटना है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस तरह के बर्बर कृत्यों की किसी भी सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि इन आतंकियों को जल्द ही न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। जब तक उन्हें उनके अमानवीय कृत्य के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया जाएगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे।’’

गौरतलब है कि इससे पहले सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 10 की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही जिरीबाम में विस्थापितों के एक शिविर से 11 नवंबर से छह लोगों के लापता होने की खबर आई थी। मुख्यमंत्री ने जिरीबाम में तुरंत कार्रवाई करने के लिए सीआरपीएफ को धन्यवाद दिया और कहा कि कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने जिरीबाम के बोरोबेक्रा स्थित राहत शिविरों में रहने वाले सैकड़ों लोगों की जान बचाई।

Leave a Reply

Next Post

सीएम ममता ने 140 अवैध होटलों को गिराने की कार्रवाई रोकी, कहा- राज्य में बुलडोजर की अनुमति नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 20 नवंबर 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मंदारमणि के समुद्र तट पर बने 140 अवैध होटलों को गिराने की कार्रवाई रोक दी है। यह कार्रवाई पूर्व मेदिनीपुर जिले के अधिकारियों द्वारा की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट