महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज; शिवसेना को मिल सकता है आवास मंत्रालय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 15 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार के पहले कैबिनेट का विस्तार रविवार को मुंबई की बजाय नागपुर स्थित राजभवन में होगा। नागपुर में मंत्रियों के शपथ समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र विधानमंडल की शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू हो रहा है। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी। वहीं, भाजपा नेता गिरीश महाजन ने कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, हमारे अध्यक्ष और देवेंद्र फडणवीस सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे संदेश मिला है कि मुझे मंत्री पद की शपथ लेनी है। इसके लिए मैं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं, मुझे आज शाम 4 बजे शपथ लेने के लिए कहा गया है।

माधुरी मिसाल भी बनेंगी मंत्री
भाजपा नेता माधुरी मिसाल ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार पर कहा, “मुझे अभी पता चला कि मेरा नाम सूची में है। हम शाम 4 बजे शपथ लेंगे। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। लाडली बहना योजना के माध्यम से पूरे प्रदेश की महिलाओं को सम्मान मिल रहा है और सूची में 3 महिलाओं के नाम भी हैं। महिलाओं को आज समाज में इतना सम्मान मिल रहा है… पार्टी नेतृत्व हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, हम उसे पूरा करेंगे।

गृह मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेगा
इस बीच खबर है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंत्रिपरिषद विस्तार में शिवसेना को आवास मंत्रालय सौंप सकती है। गृह मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के दोनों सहयोगी दलों को वही विभाग मिल सकते हैं जो उनके पास पिछली महायुति सरकार में थे। हालांकि, शिवसेना को एक अतिरिक्त मंत्रालय दिया जा सकता है।

अजित पवार को एक बार वित्त मंत्रालय मिलने की संभावना
महायुति गठबंधन में शामिल अन्य दल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं, इसलिए भाजपा उनकी पार्टी को एक और महत्वपूर्ण मंत्रालय दे सकती है। पवार को एक बार वित्त मंत्रालय मिलने की संभावना है।

शिवसेना ने साधाी चुप्पी
राज्य मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवसेना विधायक योगेश रामदास कदम ने कहा कि मैं आपको ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगा, लेकिन शिवसेना में सबसे युवा विधायक के तौर पर अगर मुझे मौका दिया जाता है तो मैं एकनाथ शिंदे का आभारी रहूंगा कि उन्होंने मुझे महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का मौका दिया। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे बखूबी निभाऊंगा। आधिकारिक सूची 1-2 घंटे के भीतर राज्यपाल को सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया के दौरान बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे; दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   आगरा 15 दिसंबर 2024। आगरा में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के दौरान शनिवार दोपहर को नुनिहाई में बवाल हो गया। सीता नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने आए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों में एक-दूसरे पर टिप्पणी करने पर कहासुनी के बाद मारपीट […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ