7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ रहे प्रधानमंत्री मोदी: स्वागत की तैयारी में जुटी बीजेपी, सभा में जुटेंगे डेढ़ लाख लोग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 जुलाई 2023। पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारी में छत्तीसगढ़ बीजेपी जी जान से जुट गई है। सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसे लेकर बीजेपी कार्यालय में हाई लेवल मीटिंग भी हो चुकी है। बैठक में पीएम मोदी के रायपुर दौरे की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। स्थानीय नेताओं को सभा में करीब डेढ़ लाख भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है।  प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को सुबह 9:45 रायपुर आएंगे। इस दौरान कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रायपुर के साइंस कॉलेज मौदान में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक लेकर टारगेट दिया गया है।

पांच संभागों से पहुंचेंगे लोग
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सभा में रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा से भी लोग आएंगे। लगभग डेढ़ लाख लोगों के जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। एक महीने के अंदर प्रदेश में जो संपर्क अभियान हुए हैं। उसमें मिली सफलता के बाद प्रधानमंत्री बीजेपी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को उत्साह दोगुना हो जाएगा। रायपुर में आमसभा को संबोधित करने के बाद वे उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही जारी किया जा सकता है। इससे पूर्व बीते दिनों रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, रायपुर कलेक्टर, एसएसपी समेत जिला प्रशासन के अधिकारी साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

इन प्रोजेक्ट्स का कर सकते हैं वर्चुअल लोकार्पण 
चर्चा है कि पीएम भिलाई के कुटेलाभाठा में नवनिर्मित आईआईटी का वर्चुअल लोकार्पण करने के साथ ही फ्लाईओवर और रेलवे के सोलर प्लांट को भी जनता को समर्पित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे की सूचना आईआईटी प्रबंधन को भेज दी गई है। प्रधानमंत्री  मोदी नेशनल हाईवे पर बने दो फ्लाईओवर का भी वर्चुअल लोकार्पण भी कर सकते हैं। पावर हाउस में बना फ्लाईओवर अनोखा है, जो पुराने ब्रिज के ऊपर से निर्माण किया जा रहा है। वहीं  चरोदा में रेलवे की ओर से बनाए गए सोलर प्लांट का लोकार्पण भी हो सकता है। हालांकि अभी कार्यक्रम की जानकारी जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

हरेली तिहार से होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज: 16 तरह के पारंपरिक खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 जुलाई 2023। पिछले बार की तरह ही इस बार भी आप गिल्ली डंडा, पिट्टूल, फुगड़ी, गेड़ी और रस्सीकूद जैसे 16 तरह के पारंपरिक खेलों का आनंद ले सकते हैं। 17 जुलाई को हरेली तिहार से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप