जन्मदिन पार्टी में आए तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक और एक युवती की माैत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पंचकूला 23 दिसंबर 2024। पंचकूला के सल्तनत होटल में जन्मदिन की पार्टी मनाने आए तीन दोस्तों की गोली लगने से मौत हो गई। होटल के बाहर पार्किंग में कार सवार तीनों दोस्तों पर अचानक कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। मौके पर विक्की व विपिन निवासी दिल्ली और दिया निवासी हिसार कैंट की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुटी है। अमरावती चौकी पुलिस टीम समेत एसीपी अरविंद कंबोज मौके पर पहुंचे। 

दस से अधिक लोग आए थे जन्मदिन पार्टी मनाने

मिली जानकारी के अनुसार पिंजौर स्थित होटल सल्तनत में रविवार की रात आठ से दस दोस्त पार्टी मनाने आए थे। जीरकपुर के रहने वाले अनिल भारद्वाज ने अपने जन्मदिन में सभी दोस्तों को बुलाया था। पार्टी खत्म करके सभी दोस्त जैसे ही होटल की पार्किंग पहुंचे कि कार से सवार कुछ बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। लगातार फायरिंग से दो युवक और एक युवती की गोली लगने से मौत हो गई। 

सल्तनत होटल के मैनेजर मनील मोंगिया व कर्मचारी मौके से फरार है। पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। सेक्टर 6 पंचकूला में पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक, एसीपी अरविंद कंबोज, क्राईम ब्राच से. 26 पंचकुला मौजूद है। पार्टी में शामिल अन्य दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मृतक दोनों लड़के सगे मामा भांजा बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

संजय राउत का महायुति पर हमला, कहा- वे केवल सत्ता के लिए साथ, उनमें वैचारिक समानता नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 दिसंबर 2024। शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को महायुति गठबंधन पर हमला बोला। संजय राउत ने कहा कि महायुति गठबंधन में सहयोगी दल केवल सत्ता के लिए साथ हैं। उनमें वैचारिक समानता बिल्कुल भी नहीं है। पहले वे अपनी पार्टी की वित्तीय जरूरतों […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ