IPL 2021: कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने खेला आखिरी मैच, बोले- मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

शारजाह 12 अक्टूबर 2021। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी के कप्तान के तौर पर सोमवार को अपना आखिरी मैच खेला। उमैन्होंने यह मुकाबला आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला। मैच के बाद विराट ने जोर देकर कहा कि उन्होंने आईपीएल में फ्रेंचाइजी के लिए अपना 120 फीसदी दिया। शारजाह में खेले गए इस एलिमिनेटर मैच में आरसीबी को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद टीम आईपीएल 2021 से बाहर हो गई।  विराट कोहली करीब 11 वर्षों से आरसीबी के साथ जुड़े हैं। साल 2013 में वह डेनियल विटोरी के बाद इस टीम पूर्णकालिक कप्तान बने। उनकी कप्तानी में साल 2016 में आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंची जहां से सनराइडर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह विराट का दुर्भाग्य ही रहा कि वह अपनी कप्तानी में आरसीबी को कभी चैंपियन नहीं बना पाए। 

नौ जीत के साथ किया क्वालीफाई

आईपीएल 2021 में विराट कोहली ने नौ लीग मैच जीतकर तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। उनके पास खिताब जीतने की उम्मीद बनाए रखने के लिए सोमवार को आखिरी मौका था। लेकिन केकेआर के सुनील नरेन ने आरसीबी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर चार विेकेट चटकाकर आरसीबी की कमर तोड़ दी।

विराट ने पहले ही कर दिया था कप्तानी छोड़ने का एलान

रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल के दूसरे सत्र की शुरुआत में ही कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि वह 14वें सीजन के बाद आईपीएल की कप्तानी छोड़ देंगे लेकिन खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ बने रहेंगे। वहीं जब मैच के बाद उनसे आगे बने रहने के बारे में पूछा गया तो विराट ने कहा, मैं खुद को कहीं और खेलते हुए नहीं देखना चाहता, मेरे लिए वफादारी बाकी चीजों से ज्यादा बढ़कर ज्यादा है, मैं आईपीएल में खेलने के आखिरी दिन तक आरसीबी में रहूंगा। 

मैंने 120 प्रतिशत दिया

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में मिली हार के बाद विराट ने कहा, मैंने फ्रेंचाइजी के लिए 120 फीसदी दिया, उन्होंने कहा, उन्हें नहीं पता कि आरसीबी में उनकी कप्तानी के लिए कैसी प्रतिक्रिया मिली है। विराट के मुताबिक,  यहां मैंने ऐसा कल्चर विकसित करने की कोशिश की जहां युवां आ सकें और वे स्वतंत्रता और विश्वास के साथ खेल सकें यह कुछ उसी तरह है जैसे में भारतीय टीम में किया है, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया पता नहीं प्रतिक्रिया कैसी रही हो,लेकिन मैंने हर बार इस फ्रेंचाइजी को 120% दिया है, जो अब मैं एक खिलाड़ी के रूप में करूंगा।

आरसीबी के लिए ऐसा रहा विराट का प्रदर्शन

विराट कोहली ने बीते 11 वर्षों में आरसीबी के लिए 140 मैच खेले जिनमें उन्होंने 66 जीते और 70 मुकाबले हारे। एक कप्तान के रूप में उन्होंने अपनी टीम के लिए 139 पारियों में 4871 रन बनाए जिनमें पांच शतक शामिल हैं। इसके अलावा विराट आईपीेएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

Leave a Reply

Next Post

लखीमपुर हिंसा: किसानों की मौत को लेकर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा साथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2021। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया गांव में हुई हिंसा को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। पार्टी के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल तीन अक्तूबर को हुई हिंसा के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान