इंडियन एयरफोर्स डे की 88वीं परेड, राफेल, अपाचे और तेजस विमान ने दिखाई ताकत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

आज मनाया गया 88वां वायुसेना दिवस

पहली बार राफेल जेट हुआ शामिल

 चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ करमबीर सिंह कार्यक्रम में शामिल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2020। इंडियन एयरफोर्स डे की 88वीं परेड उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर जारी है। इसमें पहली बार राफेल जेट भी शामिल हुआ है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ करमबीर सिंह कार्यक्रम में शामिल हैं। एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया ने परेड का जायजा लिया।

दूसरे लड़ाकू विमानों ने भी करतब दिखाए

भदौरिया ने कहा, “उत्तरी सीमा पर मौजूदा विवाद के बीच हमारे एयर वॉरियर्स ने जो जोरदार तेजी दिखाई। हमने कम समय में लड़ाकू एसेट्स तैनात किए और आर्मी की सभी जरूरतों को देखते हुए सपोर्ट दिया। भारतीय वायुसेना ट्रांसफॉर्मेशनल बदलाव के दौर में है। हम एक ऐसे दौर में जा रहे हैं, जिसमें नए सिरे से वायुसेना की ताकत का इस्तेमाल होगा और इंटीग्रेटेड मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस चलाए जाएंगे।”

“यह साल असाधारण है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के बीच हमारे देश का रेस्पॉन्स मजबूत रहा। हमारे एयर वॉरियर्स के संकल्प को देखते हुए यह तय है कि वायुसेना मौजूदा दौर में पूरी क्षमता के साथ काम करती रहेगी। मैं देश को भरोसा देना चाहता हूं कि वायुसेना हर हाल में देश की सुरक्षा के लिए तैयार रहेगी।”

19 हेलिकॉप्टर समेत परेड में कुल 56 एयरक्राफ्ट शामिल

इंडियन एयरफोर्स की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसलिए, हर साल 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे मनाया जाता है। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में एयरफोर्स की तरफ से कई कार्यक्रम और परेड आयोजित की जाती हैं। इस बार मुख्य परेड में कुल 56 एयरक्राफ्ट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 19 हेलिकॉप्टर और 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी शामिल हैं। फ्लाइ पास्ट में राफेल के अलावा, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, जगुआर, मिग-29, मिग-21, सुखोई-30 भी शामिल हैं।

इंडियन एयरफोर्स के मुताबिक, राफेल 4.5 जनरेशन का फाइटर जेट है। इसकी खूबियों में ट्विन-इंजन ओम्नीरोल, एयर सुप्रीमेसी, इंटरडिक्शन, एरियल रिकोनाइसेंस, ग्राउंड सपोर्ट, इन डीप स्ट्राइक, एंटी शिप न्यूक्लियर डिटरेंस शामिल हैं। इसके जरिए कई तरह के हथियारों से दुश्मनों पर हमला किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना की जानकारी से जुड़ा वीडियो शेयर कर जवानों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, “हमें अपने एयर वॉरियर और उनके परिवारों पर गर्व है। हमारे आसमान की सुरक्षा करने और आपदा के वक्त मदद करने के लिए देश वायुसेना का कर्जदार है।

29 जुलाई को भारत आए थे 5 राफेल

2 इंजन वाले राफेल फाइटर जेट में 2 पायलट बैठ सकते हैं। यह जेट एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है।इसी साल 29 जुलाई को फ्रांस से 5 राफेल जेट भारत आए थे। इसे 10 सितंबर को इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में शामिल किया गया था। अभी भारत को 36 राफेल विमान मिलने हैं, जिनमें 18 अंबाला और 18 बंगाल के हासीमारा एयरबेस पर रखे जाएंगे। हासीमारा एयरबेस चीन और भूटान सीमा के करीब है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना श्वसन तंत्र को ही नहीं दिमागी सेहत को भी पहुंचाता है नुकसान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अस्पताल में भर्ती रहे कोरोना संक्रमण के गंभीर मरीज अब मानसिक अस्थिरता से जूझने लगे हैं। शिकागो के नॉर्थ-वेस्टर्न विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक अध्ययन से पता लगा कि चालीस प्रतिशत गंभीर मरीजों के मस्तिष्क पर वायरस इतना गहरा असर कर रहा है कि वे मानसिक भ्रम से […]

You May Like

कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा