‘अल्फा’ की शूटिंग से पहले शर्वरी ने दिखाया अपनी फिटनेस का जलवा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 08 अक्टूबर 2024। बॉलीवुड की नई और लोकप्रिय अभिनेत्री शर्वरी इस साल अपने शानदार प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में हैं। मुंजा ,महाराज और वेदा जैसी फिल्मों में उनकी दमदार अदाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया है। अब, जैसे ही शर्वरी अपनी आगामी फिल्म अल्फा के एक और शेड्यूल के लिए तैयार हो रही हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वॉश बोर्ड एब्स दिखाकर सभी को बड़ा  फिटनेस मोटिवेशन दिया है!

शर्वरी ने अपने ग्लैमरस फिटनेस फोटोज़ को कैप्शन दिया, “इन माय फिट पूकी एरा।” यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा के तीसरे शेड्यूल की शुरुआत होने जा रही है, और शर्वरी अपने फिटनेस के चरम पर हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी, और यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

रुझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बढ़त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हरियाणा/जम्मू-कश्मीर 08 अक्टूबर 2024। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगने की उम्मीद बन गई है। वहीं जम्मू कश्मीर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले