रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ की 100वीं कड़ी का प्रसारण राजभवन में विशेष रूप से होगा

शेयर करे

राजभवन में कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक  

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 19 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात‘‘ की 100वीं कड़ी का प्रसारण पूरे देश के राजभवनों में विशेष रूप से किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राजभवन में भी राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो ने इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार करने एवं समन्वय के  संबंध में आज यहां राजभवन में बैठक ली। बैठक में राज्यपाल के निज सचिव बी. एस. बेहरा, उपसचिव दीपक अग्रवाल, पत्र सूचना कार्यालय के उप संचालक सुनील तिवारी, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के केंद्र निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
    बैठक में बताया गया कि इस संबंध में राज्यस्तरीय समिति का गठन किया जाना है। इसके अलावा राजभवन में ‘‘मन की बात‘‘ के प्रसारण के लिए व्यापक व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचार निदेशालय भारत सरकार द्वारा ‘‘मन की बात‘‘ के गत कार्यक्रमों के संबंध में एक विशेष फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

सिर्फ मजबूत हड्डियों तक ही सीमित नहीं है कैल्शियम, शरीर में ये 5 जरूरी काम भी करता है

शेयर करे नई दिल्ली 19 अप्रैल 2023। हमारे शरीर में बाकी मिनरल और विटामिन की तरह कैल्शियम की भी जरूरत होती है. ये एक ऐसा जरूर कॉम्पोनेंट हैं जो शरीर को कई कार्यों को करने में मदद करता है. सिर्फ हड्डियों की मजबूती ही नहीं कैल्शियम कई और कार्यों के […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान