सिर्फ मजबूत हड्डियों तक ही सीमित नहीं है कैल्शियम, शरीर में ये 5 जरूरी काम भी करता है

शेयर करे

नई दिल्ली 19 अप्रैल 2023। हमारे शरीर में बाकी मिनरल और विटामिन की तरह कैल्शियम की भी जरूरत होती है. ये एक ऐसा जरूर कॉम्पोनेंट हैं जो शरीर को कई कार्यों को करने में मदद करता है. सिर्फ हड्डियों की मजबूती ही नहीं कैल्शियम कई और कार्यों के लिए को करने के लिए जिम्मेदार होता है. हममे से बहुत से लोग कैल्शियम को सिर्फ मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए जानते हैं. ये हमारी मसल्स ग्रोथ और बोन हेल्थ से कहीं ज्यादा है. कैल्शियम के फायदे और इसके शरीर के लिए कार्य किसी से छुपे नहीं हैं, लेकिन बहुत से लोग इसे कम आंकते हैं।

मसल्स को रिपेयर करता है

मसल्स ग्रोथ और रिकवरी के लिए कैल्शियन की जरूरत होती है. ये बेहतर मसल्स हेल्थ के लिए पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे अन्य खनिजों के साथ कार्य करता है. कैल्शियम के बिना हमारी मसल्स काम नहीं कर सकती हैं, जिसकी वजह से क्रैम्प्स और कमजोरी हो सकती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल कंट्रोल करने में मददगार

ब्लड प्रेशर रेगुलेशन के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है. यह ब्लड वेसल्स के लचीलेपन को बनाए रखने में सहायता करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर से बचने और हार्ट हेल्थ रिस्क को कम करने में सहायता कर सकता है।

कैंसर की रोकथाम

कुछ शोध बताते हैं कि कैल्शियम कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है. अपर्याप्त कैल्शियम के सेवन कुछ प्रकार के कैंसर का जोखिन बढ़ सकता है।

हड्डी और दांतों के लिए फायदेमंद

कैल्शियम हेल्दी हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी है. यह बोन हेल्थ को भी बढ़ावा देता है, जो फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने के लिए जरूरी है. कैल्शियम विटामिन डी और मैग्नीशियम जैसे अन्य पोषक तत्वों के साथ मिलकर हड्डी और दांतों को बेहतर रखने में मदद करता है।

ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है. कैल्शियम का पर्याप्त मात्रा में सेवन आपको इस कंडिशन से बचाने में मदद कर सकता है।

Leave a Reply

Next Post

दांत दर्द के लिए घरेलू इलाज, दर्द से मिलेगा तुरंत आराम

शेयर करे नई दिल्ली 19 अप्रैल 2023। दांतों का दर्द कई वजहों से हो सकता है. जैसे सड़न, बैक्टीरियल इंफेक्शन और टूथ फ्रैक्चर. ये दर्द कई बार बहुत ज्यादा परेशान करने वाला होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि दांतों के अंदर का पल्प नर्व, टिशू और ब्लड वेसल्स से भरा सॉफ्ट […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस