अयोध्या के राम मंदिर का श्रेय लूटने वाले संघ प्रमुख कौशल्या माता के सालो-साल के कारावास पर कुछ कहेंगे- विकास तिवारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राम काज पर क्या कहेंगे संघ प्रमुख और पूर्ववर्ती रमन सरकार के द्वारा माता कौशल्या उपेक्षा पर पश्चाताप करेंगे

संघ प्रमुख मोहन भगवान निरंतर छत्तीसगढ़ आते-रहे और राम मंदिर पर बयान देते रहे पर कौशल्या माता पर चुप रहे

भगवान राम के ननिहाल में पंद्रह सालो से संघ समर्थित रमन सरकार के समय कौशल्या मंदिर में तालाबंदी क्यो था?

संघ प्रमुख मोहन भागवत क्रोनोलॉजी समझाये की अंसारी और फैज को तवज्जो और कौशल्या माता के मायके की उपेक्षा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/12 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ. मोहन भागवत के आगामी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य के दौरे के पूर्व गंभीर प्रश्न उठाते हुये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत से सवाल पूछते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का ननिहाल है और उनकी माता कौशल्या का मायका है। वहां से अयोध्या में राम मंदिर की भूमि पूजन में धर्माचार्यो को नहीं बुलाना जिसमें सतनामी के संस्थापक गुरु घासीदास बाबा के वंशज, दामाखेड़ा के कबीर साहेब के वंशज एवं वह आदिवासी समाज जो वनवास के समय भगवान राम के साथ थे और उनकी वन में मदद भी की थी और इकबाल अंसारी एवं फैज खान को बुलावा सहित प्रथम निमंत्रण भेजा था इस क्रोनोलॉजी को छत्तीसगढ़ राज्य की जनता संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से समझना चाहती है। और उनसे जानना चाहती है कि राम मंदिर के भूमि पूजन के  पवित्र कार्य में माता कौशल्या के मायके को प्रतिनिधित्व प्रथम स्थान पर क्यो नही दिया?कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से प्रश्न करते हुए कहा है कि संघ प्रमुख लगातार छत्तीसगढ़ राज्य का दौरा करते रहे हैं लगातार आते रहे हैं परंतु कभी भी एक शब्द मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की माता कौशल्या के जन्मभूमि के मंदिर की दुर्दशा पर कोई भी बयान नहीं दिए। कौशल्या माता का मंदिर राजधानी रायपुर के समीप चंदखुरी ग्राम में है जहां पर लगभग सालो-साल से माता के मंदिर के गर्भ गृह में ताला लगा कर रखा गया था और कौशल्या माता के भक्तों को मंदिर जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी, यह जानकारी संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित संघ के आला नेताओं को थी। बावजूद अयोध्या के राम मंदिर पर बड़े-बड़े व्याख्यान संगोष्ठी और कार्यक्रम आयोजित करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं की चुप्पी भगवान राम की माता के जन्मभूमि में उन सालो में तालाबंदी था जिस समय संघ समर्थित पूर्ववर्ती भाजपा की रमन सरकार थी उनका कार्यकाल था इस विषय पर भी संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से प्रदेश देश और समूचे विश्व के राम भक्त जवाब चाहते हैं कि माता के सालों साल कारावास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद चुप्पी क्यों साध रखे थे?

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत को प्रदेश की जनता को यह भी बताना चाहिए कि पिछले 15 सालों से संघ समर्थित और संघ के स्वयंसेवक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सरकार थी उसके बावजूद भगवान श्री राम के वन पथ गमन के मार्गों को और उसमें आने वाले पवित्र स्थलों को क्यों नहीं उकेरा गया? किन कारणों से संघ समर्थित पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने प्रदेश के राम वन गमन को हाशिये में डाल कर रखा था? और वहीं दूसरी ओर अयोध्या के राम मंदिर के नाम पर चंदा लेने का कार्य संघ और भाजपा प्रदेश में कर रहे थे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी इसी कौशल प्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य में अपने वनवास का अधिकतम समय व्यतीत किए थे और यह भगवान श्री राम का ननिहाल भी है। प्रदेश की जनता और राम भक्त जानना चाहते हैं कि किन कारणों से 15 साल की रमन सरकार जिसे संघ और डॉ. मोहन भागवत का पूरा समर्थन प्राप्त था, उनके द्वारा कौशल्या माता के मंदिर की दुर्दशा तालेबंदी, कारावास और राम वन गमन के पावन स्थलों की दुर्दशा पर संघ प्रमुख की चुप्पी तोड़ने का अब सही वक्त आ गया है। उन्हें अपने छत्तीसगढ़ दौरे के समय इन सवालों का जवाब प्रदेश की जनता और समूचे विश्व के राम भक्तों को देनी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कौशल्या माता के मंदिर निर्माण हेतु लगभग 15 करोड़ और राम वन गमन को विकसित करने के लिए लगभग 140 करोड़ की घोषणा की गई है और उसको धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए कार्य भी प्रारंभ हो चुका हैं। आने वाले वर्षों में कौशल प्रदेश छत्तीसगढ़ में इन तमाम निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात देश और विदेश के राम भक्त अपने आराध्य की माता कौशल्या के भव्य मंदिर का भी दर्शन कर सकेंगे और भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के वनवास के समय में रुके हुए स्थलों और राम वनपथ गमन के पवित्र स्थानों का भी दर्शन लाभ ले सकेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इन पुनीत राम काज पर क्या कहेंगे और क्या उनके द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की माता कौशल्या के सालो-साल के वनवास, राम वन गमन के पवित्र स्थानों का अपमान और उपेक्षा पर पूर्ववर्ती भाजपा की रमन सरकार के सनातन धर्म विरोधी कृतियों पर पश्चाताप करेंगे?

Leave a Reply

Next Post

निर्माण कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ करें पूर्ण:लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू

शेयर करेकोटमी में विश्रामगृह निर्माण की दी स्वीकृति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 12 अगस्त 2020। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान पेन्ड्रा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने जिले में स्वीकृत सड़कों, भवनों एवं पुलों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप