ताड़ी पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 13 लोग अस्पताल में भर्ती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

धार 17 अप्रैल 2023। धार के टांडा क्षेत्र में ताड़ी पीने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया है। परिवार के यहां कुछ मेहमान आए थे जिनके लिए ताड़ी लाई गई थी। सभी ने एक साथ ताड़ी पी जिसके बाद सबकी तबियत बिगड़ गई। घटना में नसरू पिता अमरसिंह, काली बाई और गदिया पिता मंगतिया नाम के युवक की मौत हो गई है। जो लोग भर्ती हैं उनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर लोगों को टांडा से धार रैफर किया है जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजन से घटना की जानकारी ले रहे हैं। सोमवार सुबह धार अस्पताल में एक महिला का पोस्टमार्टम किया गया, वहीं दूसरे युवक का टांडा के अस्पताल तो तीसरे का झाबुआ जिले में पोस्टमार्टम हो रहा है।

पांच लीटर ताड़ी लाया था परिवार
टांडा थाना के गांव झडामली में रहने वाले ऐलसिंह पिता सुरसिंह के यहां पर महिला काली बाई पति इंदरसिंह व हषरु पिता इंदर सिंह मेहमान आए थे। यह लोग नुक्ते के कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए ग्राम खेरली से झडामली आए थे। गांव से ही इन्होंने पांच लीटर ताड़ी खरीदी और सभी लोगों ने साथ में बैठकर पी। कुछ देर बाद अचानक सभी लोग बेहोश हो गए और नसरु की घर पर ही मौत हो गई। 

अधिक मात्रा में ताड़ी पीने से मौत हुई
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13 लोग बीमार हुए हैं। जो अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने रविवार को सुबह ताड़ी पी थी और शाम को यह लोग बीमार हुए। अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल यह माना जा रहा है कि अधिक मात्रा में ताड़ी पीने से मौत हुई है।

कीटनाशक का पाउच भी मिला
मौके से एक कीटनाशक का पाउच भी मिला है, उसे मिलाया गया था या नहीं इसको लेकर जांच की जा रही है। क्षेत्रिय विधायक ने परिवार को इलाज के लिए सहयोग राशि दी है। 

शराब की जगह ताड़ी पीते हैं आदिवासी
ताड़ी को Palm wineकहते हैं जो एक मादक पेय है। आदिवासी इलाकों में इसका बहुत अधिक उपयोग होता है। शराब की तरह लोग इसे पीते हैं। अप्रैल माह से जुलाई माह तक ताड़ के पेड़ से फल निकलते हैं जिनसे ताड़ी बनती है। ताड़ी का उपयोग उत्तर प्रदेश, झारखण्ड एवं बिहार में अधिक होता है। भारत के उन राज्यों में जो नदी, समुद्र के तटवर्ती इलाकों में हैं ताड़ी अधिक उपयोग होती है। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम भूपेश का योगी आदित्यनाथ पर निशाना: बोले- यूपी में खुलेआम बंदूक लेकर घूम रहे गुंडे, बाबा के सारे दावे गलत!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 17 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के मुखमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश की ताजा स्थिति पर यूपी के सीएम पर जोरदार हमला बोला है, उन्होंने कहा कि, योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि यहां से गुंडे भाग गए हैं, लेकिन लोग जेल से बैठकर लोगों की हत्या […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप