14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ‘‘वोट चोर-गद्दी छोड़’’ महारैली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 नवंबर 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अगामी 14 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे रामलील मैदान नई दिल्ली में ‘‘वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली’’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे देश से बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्तागण भाग लेंगे।
देश भर में मतदाता सूचियों में की गई गड़बड़ियों और चुनावी निष्पक्षता की मांग को लेकर कांग्रेस छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान’’ चलाया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की चुनावी प्रणाली विशेष कर मतदाता सूची की गड़बड़ियों के जो साक्ष्य प्रस्तुत किया है वह गंभीर है तथा देश के चुनाव प्रणाली में निष्पक्षता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। देश के लोकतंत्र और चुनावी प्रणाली को बचाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा उठाये गये सवालों की गहन जांच हो और पूरे प्रकरण में जो भी दोषी है उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा के लोकसभा चुनाव के मतदाता सूची की गड़बड़ियों के पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत किया है। एक प्रधानमंत्री आवास में 80 वोटर, 46 वोटर एक बियर क्लब के पते पर 68 वोटर होना एक ही मतदाता का बार-बार नाम आना और सभी के द्वारा अलग-अलग मतदान करने के साक्ष्य बताते है कि देश के चुनावों में धांधली हो रही है और वोटरों की चोरी हो रही है। चुनाव आयोग, नेता प्रतिपक्ष के साक्ष्यों से मुंह नहीं छुपा सकता।
देश की चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता के लिए देश के प्रजातंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की यह प्रदेश व्यापी रैली दिल्ली में आयोजित है।

Leave a Reply

Next Post

सीटू ने चार श्रम संहिताओं पर सरकार के भ्रामक दावों को पुरजोर तरीके से खारिज किया : वी.एम. मनोहर

शेयर करे21 नवंबर 2025 की अपनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मजदूर-विरोधी श्रम संहिताओं को निरस्त करने की माँग दोहराई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर (छत्तीसगढ़) 29 नवंबर 2025। सेन्टर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने 21 नवंबर 2025 को पीआईबी के माध्यम से चार श्रम संहिताओं पर जारी किए गए प्रेस […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज