इरिकपाल हत्याकांड में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, जमीनी विवाद में दो भाइयों को उतारा था मौत के घाट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 12 जून 2024। जगदलपुर में जमीन विवाद को लेकर उपजे विवाद में इरिकपाल गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने दो भाइयों की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि इरिकपाल में रहने वाले चंद्रशेखर और योगेश के द्वारा गांव में पांच एकड़ जमीन खरीदकर उसे अपने नाम करवाने के साथ ही वहां खेती किसानी कर रहे थे। लेकिन गांव के कुछ लोग उस जमीन को हथियाने के फिराक में थे, वर्षो से चले आ रहा विवाद कोर्ट तक भी जा पहुंचा था। जहां पूरी जाँच होने के बाद कोर्ट ने फैसला दोनों भाइयों के पक्ष में दिया था। इन सबके बाद भी सिविल कोर्ट में दोबारा मामला चल रहा था। 

लेकिन मंगलवार को गांव के लोग दोनों भाइयों को डराने धमकाने के लिए गए थे। इस दौरान विवाद इतना गहराया कि गांव के लोगों ने दोनों भाइयों की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस बल के साथ गांव आ पहुंची। जहां पुलिस ने सबसे पहले मृतकों के शव को मेकाज भिजवाया और गांव में सुरक्षा बल तैनात किया गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जिन छह आरोपियों को पकड़ा है उनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

सूरजपुर पूर्व कलेक्टर ईफ्त आरा के विरुद्ध जांच का दिया आदेश

शेयर करेभारत सरकार की कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के अवर सचिव रूपेश कुमार के द्वारा मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को जांच के लिए भेजा पत्र मामला पूर्णवास भूमि को मोटी रकम लेकर बेचने की अनुमति देने का छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अम्बिकापुर 12 जून 2024। डी.के. सोनी अधिवक्ता एवं […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी