मशहूर पंजाबी कलाकार सतिंदर सरताज का फुट-टैपिंग लव सॉन्ग ‘पेरिस दी जुगनी’ हुआ रिलीज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 27 जून 2023। सतिंदर सरताज अपने नए  ट्रैक ‘पेरिस दी जुगनी’ के साथ अपने फैंस का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और लोग निश्चित रूप इस गाने पर थिरकने  से खुद को रोक नहीं सकते। इस गाने में फ्रेंच और पंजाबी का बहुत इस अनूठा मिश्रण है, इस गाने को मल्टी टैलेंटेड सतिंदर ने गाया, लिखा और कंपोज भी किया है। टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित, यह गाना पृष्ठभूमि के रूप में पेरिस के आकर्षक शहर को दर्शाता है, जो इस ट्रैक को और भी दिलचस्प बनाता है अपनी नवीनतम पेशकश के साथ, सतिंदर सरताज न केवल अपनी भावपूर्ण आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे , बल्कि पंजाबी और फ्रेंच भाषाओं की सुंदरता को सहजता से मिश्रित करते हुए फ्रेंच में दोहे शामिल करके सुंदरता का स्पर्श भी जोड़ते हैं।  इस गाने का म्यूजिक टेलेंटेड पार्टनर्स इन राइम्स  द्वारा दिया गया है और समीर चरेगांवकर द्वारा मिक्स  और मास्टर किया गया है। सनी ढिन्से द्वारा निर्देशित, ‘पेरिस दी जुगनी’ का संगीत वीडियो शानदार पेरिसियन दृश्यों के साथ गाने के सार को दर्शाता है। रेमंत मारवाहा द्वारा परिकल्पित, वीडियो में सतिंदर सरताज के साथ खूबसूरत यास्मीन सिंह भी नज़र आ रही  हैं।

    सतिंदर सरताज कहते हैं, “‘पेरिस दी जुगनी’ मेरे दिल के काफी करीब  है। इसने मुझे दो खूबसूरत भाषाओं को मिश्रित करने और संगीत के माध्यम से पेरिस के जादू को प्रदर्शित करने की इजाजत दी। मुझे उम्मीद है कि इस फुट-टैपिंग प्रेम गीत का आनंद हर कोई उठाएगा ।” 

निर्देशक सनी ढिन्से कहते हैं, ‘पेरिस दी जुगनी’ के साथ, हमारा उद्देश्य गीत और शहर दोनों के सार को पकड़ना है,इस गाने के शानदार विज़ुअल जो सतिंदर सरताज के मंत्रमुग्ध कर देने वाले गायन का पूरक है।  टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित सतिंदर सरताज का ‘पेरिस दी जुगनी’ अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Next Post

खुद को होर्डिंग पर देख अवनीत कौर ने याद किए संघर्ष के दिन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 जून 2023। टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। कंगना रनोट की पहली प्रोड्यूस की हुई फिल्म टीकू वेड्स शेरू में अवनीत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ लीड रोल प्ले किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद को होर्डिंग्स […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर