पिछले टी20 विश्व कप जैसी लय में नहीं दिख रही इंग्लैंड; बुमराह की मौजूदगी से भारत का पलड़ा भारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गयाना 26 जून 2024। वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम सुपर-8 के अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। अब उसका सामना इंग्लैंड से होना है। इस मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड से अपनी पिछली हार का बदला लेने के उद्देश्य के साथ उतरेगी। दरअसल, टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया था। इंग्लैंड ने जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को करारी शिकस्त दी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का लक्ष्य तैयार किया था जिसे इंग्लैंड ने 16 ओवर में हासिल कर लिया था। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

इंग्लैंड को दो मैचों में मिली हार
मौजूदा टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम पिछले सेमीफाइनल की तरह उतनी तरह मजबूत नजर नहीं आ रही है। ग्रुप स्टेज पर जोस बटलर की अगुवाई में इंग्लैंड ने चार मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने दो में जीत दर्ज की जबकि एक मुकाबले में उन्हें करारी शिकस्त मिली। वहीं, सुपर-8 में इंग्लैंड को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ, भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीते हैं। रोहित शर्मा एंड कंपनी ग्रुप स्टेज और सुपर-8 दोनों में शीर्ष पर रही है।

बुमराह की वापसी से टीम इंडिया की स्थिति मजबूत
पिछली बार के मुकाबले भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं। टी20 विश्व कप 2022 में भारत को जसप्रीत बुमराह की कमी खली थी। वह पीठ में चोट की वजह से टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए थे। पिछले सेमीफाइनल में भारतीय टीम एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाई थी। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने क्रमश: 80 और 86 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में मोहम्मद शमी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन खर्च किए थे। उन्होंने अपने तीन ओवर के स्पेल में 13 के इकोनॉमी रेट से 39 रन खर्च कर दिए थे। हालांकि, इस बार वह चोट की वजह से बाहर हैं। 

भारत के लिए अर्शदीप ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण कहर बरपा रहा है। भारत के लिए बुमराह ने छह मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। वहीं, अर्शदीप भी पीछे नहीं हैं। वह विरोधियों के लिए ऐसी गुत्थी बने हुए हैं जिसे सुलझाना मुश्किल है। तेज गेंदबाज ने अब तक कुल 15 विकेट अपने नाम किए हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। वहीं, स्पिनर्स की बात करें तो कुलदीप यादव ने सात और अक्षर पटेल ने पांच विकेट चटकाए हैं। 

टी20 विश्व कप 2024 के लिए दोनों टीमें
भारत: 
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली, बेन डकेट, विल जैक्स, टॉम हार्टले, क्रिस जॉर्डन।

Leave a Reply

Next Post

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ अपने इंटर रिलीजियस मैरिज पर ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 जून 2024। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हैं। उन्होंने इस महीने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की। सेलिब्रिटी जोड़े की शादी पिछले कुछ हफ्तों से खबरों में है और अभी भी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ