अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 नई दिल्ली, 04 सितंबर 2026। महिला विश्व नंबर 20 अनाहत सिंह ने बेल्जियम की वर्ल्ड नंबर 11 नेले गिलिस को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से शिकस्त दी। इसी के साथ अनाहत लंदन स्क्वाश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मौजूदा वर्ल्ड जूनियर चैंपियन अनाहत ने 1,44,000 डॉलर इनामी राशि वाले पीएसए गोल्ड इवेंट के दूसरे दौर में आठवीं सीड गिलिस को 13-11, 4-11, 11-8 से हराया। यह मुकाबला 39 मिनट तक चला, जो टूर पर दोनों के बीच पहली भिड़ंत थी।

अनाहत ने किया कमाल
18 वर्षीय अनाहत सिंह 2021 के बाद पीएसए गोल्ड-लेवल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर 8 सीड गिलिस को हराया, जो पिछले साल लंदन क्लासिक के फाइनल में पहुंची थीं। ‘एली पैली’ में मौजूद दर्शकों को कई जबरदस्त रैलियां देखने को मिलीं। अनाहत ने पहला गेम जीता, लेकिन वापसी करती गिलिस ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। हालांकि, अनाहत अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोर्ट के पिछले हिस्से में रखने और ‘टी’ (कोर्ट का केंद्र) पर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहीं। साथ ही, उन्होंने फ्रंट कॉर्नर पर सटीक शॉट खेलकर जीत हासिल की। अगले राउंड में अनाहत का मुकाबला 2024 की विनर शिवसंगरी सुब्रमण्यम से होगा, जिन्होंने नार्डिन गारस को हराया था। मलयेशियाई खिलाड़ी ने दो साल पहले इसी वेन्यू पर अपना सबसे बड़ा खिताब जीतने के रास्ते में वर्ल्ड नंबर 1 हानिया अल हम्मामी, आठ बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर अल शेरबिनी और बेल्जियम की नेले गिलिस को हराया था और 11-5 से दो जीत के बाद, उनके एक बार फिर टूर्नामेंट में आगे तक जाने की अच्छी उम्मीद है। अनाहत सिंह और शिवसंगरी सुब्रमण्यम के बीच होने वाला मुकाबला यह संकेत दे सकता है कि एशियन गेम्स में क्या उम्मीद की जा सकती है, जहां स्क्वाश के पहले ओलंपियन तय किए जाएंगे।

अन्य मुकाबलों के नतीजे
पुरुषों के पहले राउंड में, वर्ल्ड नंबर 42 रमित टंडन ने कतर के अब्दुल्ला अल-तमीमी को 11-6, 11-7 से हराया, जबकि वर्ल्ड नंबर 38 वीर चोत्रानी को स्विट्जरलैंड के बेहतर रैंकिंग वाले यानिक विल्हेल्मी से 9-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, राउंड 2 के अन्य मैचों में, नंबर 2 सीड विक्टर क्रोइन ने सिर्फ चार प्वाइंट्स गंवाकर अंतिम आठ में जगह बनाई। फ्रांसीसी खिलाड़ी ने ताकत और कंट्रोल दोनों का शानदार प्रदर्शन किया और एली पैली में खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। क्रोइन का अगला मुकाबला नंबर 7 सीड लियोनेल कार्डेनस से होगा।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जेनेवा, 04 सितंबर 2026। दुनियाभर में एक साल में दो करोड़ बच्चे ऑनलाइन यौन शोषण का शिकार हुए हैं। वहीं, 21 देशों में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले बच्चों में से हर पांच बच्चे ऑनलाइन प्रताड़ना का दंश झेलने को मजबूर हैं। यूनिसेफ के हालिया अध्ययन […]

You May Like

मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?