आधी रात को पति राज कौशल को याद कर भावुक हुईं मंदिरा बेदी

शेयर करे

नई दिल्ली 14 जुलाई 2021। एक्ट्रेस मंदिरा बेदी पति राज कौशल को खोने के बाद से इन दिनों बहुत मशुक्लि दौर से गुज़र रही हैं। उन्हें देखकर लग रहा है कि वह पूरी तरह टूट गई हैं। ये हम नहीं एक्ट्रेस का हालिया पोस्ट उनका दर्द बयां कर रहा है। जी हां!  एक्ट्रेस ने पति को याद करते हुए एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 

ब्राउन पेपर पर लिखा राजी


मंदिरा बेदी ने बीती रात को एक ब्राउन पेपर की फोटो शेयर की हैं, जिसपर राजी लिखा है। इस फोटो को शेयर करते हुए मंदिरा ने टूटे दिल वाले इमोजी के साथ लिखा- मिस यू राजी।  मंदिरा का यह पोस्ट वाकई में भावुक करने वाला है। इसे देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि वह राज को खोने के बाद अंदर-अंदर टूट गई हैं।  मंदिरा बेदी के इस पोस्ट पर उनके दोस्त और उनके फैंस उन्हें हिम्मत बंधा रहे हैं  उनकी हौसलाअफज़ाई कर रहे हैं।  

पति के प्रेयर मीट में खूब रोई थीं मंदिरा

बता दें कि भारतीय फिल्मकार और मंदिरा बेदी के पति राज कौशल (49) का निधन 30 जून को कार्डिएक अरेस्ट के कारण हो गया था। पति के निधन के समय मंदिरा काफी धैर्य और साहस के साथ काम किया। राज कौशल के अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट के दौरान मंदिरा फूट फूटकर रोती हुई नजर आई थीं। मंदिरा बेदी और राज कौशल की सादी साल 1999 में हुई थी। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। एक बेटा वीर और बेटी तारा जिसे उन्होंने बीते साल गोद लिया था। 

Leave a Reply

Next Post

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के प्वॉइंट सिस्टम में बदलाव, आईसीसी ने की घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 जुलाई 2021। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के लिए नए प्वॉइंट सिस्टम की घोषणा कर दी है। हर मैच जीतने पर टीम को 12 प्वॉइंट्स मिलेंगे। सीरीज कितने भी मैच की हो उससे प्वॉइंट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला