कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भगवान पर राजनीति, शरद वाली एनसीपी के नेता बोले- राम शाकाहारी नहीं…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 04 जनवरी 2024। श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी पर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन सबके बीच शरद पवार वाली एनसीपी के नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने भगवान राम को मांसाहारी बताया है। महाराष्ट्र के शिरडी में बुधवार को एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा कि भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 14 साल तक जंगल में रहेगा वो शाकाहारी भोजन खोजने कहां जाएगा? उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि क्या यह सही बात है या नहीं?

उन्होंने कहा, ‘कोई कुछ भी कहे, सच्चाई यह है कि हमें आजादी गांधी और नेहरू की वजह से ही मिली। यह तथ्य कि इतने बड़े स्वतंत्रता आंदोलन के नेता गांधी जी ओबीसी थे, उन्हें (आरएसएस को) स्वीकार्य नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा कि गांधीजी की हत्या के पीछे का असली कारण जातिवाद था।

कर्नाटक में भी बवाल
गौरतलब है, कांग्रेस शासित कर्नाटक में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 31 साल पुराने मामले में श्रीकांत पुजारी को गिरफ्तार किया गया है, जिसपर भाजपा भड़क गई है। उसका आरोप है कि राज्य सरकार ओछी राजनीति कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया साफ कह चुके हैं कि इसमें कोई राजनीति नहीं है और यह महज संयोग है कि गिरफ्तारी राम मंदिर के उद्घाटन से पहले हुई है।

सीएम का कहना है कि श्रीकांत अवैध शराब बिक्री, जुआ सहित 16 असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहा है। अगर ऐसे लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है और उन्हें खुलेआम घूमने की इजाजत दी जाती है तो भगवान राम भी इसे माफ नहीं करेंगे। वहीं, इन सबके बीच, सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने भी एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र बन जाता है तो भारत अफगानिस्तान और पाकिस्तान की तरह हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, अदालतों में मास्क पहनकर आने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का दिया आदेश…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए हाईकोर्ट और लोअर कोर्ट में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी कर हाईकोर्ट और जिला अदालतों में मास्क पहनकर आने के साथ ही […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड