दरभंगा में पुलिस पर पथराव, जवाब में लाठीचार्ज; किस वारदात के बाद गुस्से में लोग?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दरभंगा 08 फरवरी 2026। बिहार के दरभंगा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना के बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखरा के पास 8 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपी को तुरंत फांसी देने की मांग करने लगे। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा। इस दौरान कई महिलाएं भी सड़क पर उतरकर पुलिस के खिलाफ हंगामा करती नजर आईं।

एसएसपी पहुंचे मौके पर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी देर रात मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और जरूरी सैंपल जुटाए जा रहे हैं।

खेलते समय गायब हुई थी बच्ची, रात में मिला शव

बताया जा रहा है कि बच्ची शाम के समय घर से बाहर तालाब किनारे दूसरी बच्चियों के साथ खेलने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर रात इलाके में कुत्तों के ज्यादा भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और देखा गया कि पास की दीवार पर भी काफी खून पड़ा हुआ था।

बच्चों की गवाही और CCTV से पकड़ा गया आरोपी

घटना की सूचना विश्वविद्यालय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ खेल रही बच्चियों ने बताया कि विकास महतो बच्ची को जबरदस्ती खींचकर अंधेरे की ओर ले गया था। बच्चों की पहचान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची के खून से सने कपड़े भी जब्त कर लिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है। लोग आरोपी को तुरंत फांसी देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर तैनात है और हालात पर नजर रखे हुए है। प्रशासन का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा बजट; 9 लाख करोड़ के बजट का है अनुमान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 08 फरवरी 2026। प्रदेश सरकार का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा है। आज इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बजट सत्र के पहले सत्ता और विपक्षी पार्टियों की बैठकें हो सकती हैं। प्रदेश सरकार की ओर से 11 फरवरी को पेश […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय