शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल: डायबिटीज मरीज जरूर खाएं लाल आटे की रोटी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 06 सितंबर 2025। डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अहम बात यह होती है कि वे रोजमर्रा की डाइट का खास ध्यान रखें। क्योंकि आप जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर आपके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। अक्सर रोटी खाने से भी कई बार शुगर लेवल बढ़ जाता है, इसलिए मरीजों को बहुत सोच-समझकर रोटी और अनाज का चुनाव करना चाहिए। ऐसे में रागी का आटा (जिसे नाचनी भी कहा जाता है) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खासतौर पर मानसून के मौसम में रागी की रोटियां आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती हैं।

क्यों है रागी की रोटी डायबिटीज में फायदेमंद?

फाइबर से भरपूर : रागी के आटे में डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। यह शुगर को धीरे-धीरे शरीर में रिलीज करता है जिससे अचानक ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।

प्रोटीन और मिनरल्स : इसमें प्रोटीन के साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस और जिंक जैसे मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों और शरीर की मजबूती के लिए जरूरी हैं।

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स : रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी इसे खाने के बाद शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है। यही वजह है कि यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित है।

रागी की रोटियों के अन्य फायदे

डाइजेशन बेहतर बनाए: रागी की रोटी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। यह आंतों को साफ रखने में मदद करती है और कब्ज, पेट फूलना और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। इसे खाने से खाना आसानी से पच जाता है और पेट हल्का महसूस होता है।

बॉडी डिटॉक्स और स्किन ग्लो : रागी शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करती है। इससे बॉडी की गहरी सफाई होती है और डाइजेशन भी अच्छा रहता है। जब शरीर अंदर से साफ रहता है तो इसका असर चेहरे पर दिखता है और स्किन नेचुरल ग्लो करने लगती है। 

वेट लॉस में मददगार : रागी की रोटियां वजन घटाने में सहायक होती हैं। इसमें मौजूद फाइबर शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। इससे बार-बार खाने की आदत कम होती है और धीरे-धीरे वजन घटने लगता है।

रागी की रोटी खाने का सही तरीका

रागी की रोटी बनाने का तरीका बिल्कुल साधारण गेहूं की रोटी जैसा ही होता है। आप चाहें तो इसे सिर्फ रागी के आटे से बना सकते हैं या फिर गेहूं और रागी के आटे को मिलाकर भी रोटी तैयार कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे सुबह के नाश्ते या दोपहर के खाने में शामिल करना सबसे बेहतर माना जाता है, क्योंकि इस समय शरीर इसे आसानी से पचा लेता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए रागी की रोटी एक हेल्दी और सुरक्षित विकल्प है। यह न केवल ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करती है बल्कि वजन घटाने, पाचन सुधारने और स्किन को हेल्दी रखने में भी फायदेमंद है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी और घरेलू उपाय बताता है। किसी भी तरह का मेडिकल बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या डायटीशियन से जरूर सलाह लें।

Leave a Reply

Next Post

सोने की गलत आदत से आ सकता है हार्ट अटैक, जाने सोने के पोजीशन के बारे में...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 06 सितंबर 2025। दवाईयों और सही खाना-पान के अलावा दिल के मरीजों के लिए नींद की पोज़िशन का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। एक स्टडी के अनुसार जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज की समस्या होती है उनके लिए स्लीपिंग पोजिशन बेहद […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब