गायक अमित कुमार गुप्ता का डिवोशनल गीत “साँवरे”हुआ रिलीज़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

-अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 12 फरवरी 2023। संगीत में वह जादू होता है कि मनुष्य उन पलों में सबकुछ भूलकर धुन में खो जाता है। कोरोना काल के बाद के इस टेंशन भरे माहौल में भक्ति गीत दिल को सुकून पहुंचाने का अधिक काम करने लगे हैं। इसलिए अमित कुमार गुप्ता एक भक्ति गीत लेकर हाज़िर हुए हैं जिसमें शांति है, सुकून है, मेलोडी है।  इस वर्ष 2023 का उनका पहला गीत था काली काली रात, जिसे दर्शकों का शानदार रेस्पॉन्स मिला था। और अब अमित कुमार गुप्ता जो एकेजी के नाम से दुनिया भर में जाने जाते हैं, एक डिवोशनल सॉन्ग लेकर आए हैं जिसका नाम है ‘साँवरे’। साँवरे एक बहुत ही लोकप्रिय पारंपरिक राधा कृष्ण भजन है, इसको अमित कुमार गुप्ता ने रिक्रिएट किया है। 

“साँवरे” दरअसल क्लासिक राधा – कृष्ण भजन का एक समकालीन रूप है। गिटार का इस्तेमाल, भावनाओ से भरी आवाज़ और सुंदर मेलोडी से भरा यह गीत किसी लोकगीत के बजाय एक नया इंडी गीत प्रतीत होता है और यह कमाल किया है एकेजी ने जो प्रतिभाशाली अमित कुमार गुप्ता का संक्षिप्त रूप है। वह एक असाधारण कलाकार हैं जो अध्यात्म के प्रति गहरा झुकाव रखते हैं। उनके सरल गीत, मेलोडीज़ से भरा संगीत और भावपूर्ण आवाज एक अद्भुत आकर्षण पैदा करती है और श्रोताओं को एक आंतरिक सफर पर ले जाती है।

एकेजी ने एक अल्बम बनाया है मुद्दतों बाद, इसका पहला गीत काली काली रात रिलीज हो कर लोकप्रिय हो चुका है। अब साँवरे इस एल्बम का दूसरा गीत है। इसको आजकल के संगीत के हिसाब से तैयार किया गया है। इसे खुद अमित कुमार गुप्ता ने गाया है। इसके वीडियो की खास बात यह है कि वृंदावन में जाकर इसे शूट किया गया है। इसमें कृष्णा और राधा के किरदार को जिसने अदा किया है, वे इस्कॉन में पिछले दस साल से गाती हैं और इस्कॉन में सेवा कर रही हैं, और रास लीला के कार्यक्रमों में अभिनय भी करती आ रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ जारी: बीएसएफ-पुलिस जवान निकले थे सर्चिंग पर, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कांकेर 12 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में चार से पांच नक्सलियों के घायल होने की खबर है। बीएसएफ और जिला पुलिस के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण