मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक कल, लिए जा सकते है कई बड़े फैसले

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 मार्च 2024। विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक कल यानि 6 मार्च को होगी। विधानसभा सत्र की वजह से करीब एक महीने से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई थी। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को धान की अंतर राशि के भुगतान के ऐलान और महतारी वंदन योजना की राशि के भुगतान को लेकर कैबिनेट की हरी झंडी मिलेगी। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहित के पहले की ये आखिरी कैबिनेट होगी, लिहाजा कुछ बड़े फैसले किये जा सकते हैं। बैठक में करीब आधा दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। ये बैठक कल शाम 5 बजे में मंत्रालय में होगी।

छत्‍तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की कल (बुधवार) को बैठक होगी। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में यह बैठक कल शाम को मंत्रालय में होगी। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले प्रस्‍तावित इस बैठक में सरकार कुछ महत्‍वपूर्ण फैसले ले सकती है। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन और धान किसानों को बोनस वितरण पर चर्चा होगी। बता दें कि महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 7 मार्च को करने की तैयारी है। इसके लिए बालोद में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं। अफसरों के अनुसार मोदी का दौरा कार्यक्रम नहीं बन पाया तो वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश के करीब 24 लाख किसानों को 12 मार्च को धान बोनस की राशि वितरण की तैयारी है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी की गारंटी वाली योजनाओं को लागू करने पर भी सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। बतातें चले कि इससे पहले राज्य कैबिनेट की 9 फरवरी को विधानसभा भवन में बैठक हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, छत्तीसगढ़ ई-गवर्नेन्स में देश का मॉडल राज्य बनेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ की नयी सरकार ने सुशासन का संकल्प लिया है। सुशासन यानि लोगों की बेहतरी के लिए प्रशासन में पारदर्शिता, कार्यों का समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा होना, अच्छा प्रबंधन, जनभागीदारी, जवाबदेही, कुशलता और कानून का पालन जैसी बातें शामिल हैं। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान