वैष्णव ने फिर संभाला रेल मंत्रालय का कार्यभार, कहा- पीएम का रेलवे पर फोकस, क्योंकि यह आम आदमी की सवारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 जून 2024। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया। मोदी ने अपने पुराने सिपहसालारों पर भरोसा करते हुए मंत्रिमंडल में किसी बड़े बदलाव से गुरेज किया है। कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव पर पीएम ने दूसरी बार भरोसा जताया और उन्हें फिर से रेल मंत्रालय सौंपा दिया। 11 जून यानी आज मंत्री वैष्णव ने रेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। वहीं उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का भी काम संभाल लिया है। 

सुबह-सुबह पहुंचे रेल मंत्रालय
वह रेल मंत्री का कार्यभार संभालने के लिए सुबह-सुबह रेल मंत्रालय पहुंच। फिर उन्होंने दूसरी बार रेल मंत्री का कार्यभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। 

राज्य मंत्री को गले लगाया
राज्य मंत्री एल मुरुगन ने  सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अश्विनी वैष्णव को गले लगाया। 

पिछले 10 साल में काफी सुधार
उन्होंने कहा, ‘लोगों ने पीएम मोदी को फिर से देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है। रेलवे की बहुत बड़ी भूमिका होगी। पिछले 10 साल में पीएम नरेंद्र मोदी ने रेलवे में काफी सुधार किए हैं। रेलवे का विद्युतीकरण हो, नई पटरियों का निर्माण हो, नई तरह की ट्रेनों का निर्माण हो, नई सेवाएं हों या फिर स्टेशनों का पुनर्विकास हो, ये बीते 10 वर्षों में पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धियां हैं।’

हमारे देश की अर्थव्यवस्था की बहुत मजबूत रीढ़
उन्होंने आगे कहा, ‘पीएम ने रेलवे को फोकस में रखा है क्योंकि रेलवे आम आदमी की सवारी है और हमारे देश की अर्थव्यवस्था की बहुत मजबूत रीढ़ है, इसलिए रेलवे पर बहुत ध्यान दिया जाता है। मोदी जी का रेलवे से भावनात्मक जुड़ाव है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।

Leave a Reply

Next Post

क्लासेन-मिलर ने तोड़ा कोहली-पांड्या का रिकॉर्ड, बाउचर-एल्बी भी छूटे पीछे, नॉर्त्जे का बड़ा कारनामा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर न्यूयॉर्क 11 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 का 21वां मैच गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ चार रनों से जीत लिया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप