Health : ये 7 लक्षण बताते हैं कि आपके शरीर में कहीं कुछ गड़बड़ है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सेहतमंद शरीर हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है और स्वस्थ रहने के लिए सही दिनचर्या से लेकर खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोग खुद पर ध्यान देना तब शुरू करते हैं, जब उन्हें अपनी किसी बीमारी का पता चलता है।बिना किसी बीमारी के भी शरीर के कुछ लक्षण ऐसे हैं जो ये बताते हैं कि आप अंदर से स्वस्थ नहीं हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

खराब स्किन

आपकी स्किन भी आपके सेहत के बारे में बहुत कुछ बताती है। मुंहासे की समस्या को खराब लाइफस्टाइल, हाइजीन, नींद, पाचन और खान-पान से जुड़ा माना जाता है. इन लक्षणों की पहचान कर अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में सुधार करें।

आंखों का साफ न होना

आंखों में चमक ना होना भी कई बातों की तरफ इशारा करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आंखों के ऊतकों का सफेद होना स्वस्थ आंखों की निशानी है। अगर आपकी आंखे पीली रहती हैं तो ये गॉलब्लैडर, लिवर या पैंक्रियास की समस्या से जुड़ा हो सकता है। वहीं, आंखों का लाल होना भी खराब सेहत का संकेत देता है जैसे कि नींद ना पूरी होना या आंखों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ना।

नाखून का रंग और बनावट

नाखूनों के आकार, बनावट और रंग से भी सेहत के बारे में पता लगाया जा सकता है। नाखूनों का पीला होना बताता है कि आपके शरीर में सही ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो रहा है और फ्लूड की मात्रा ज्यादा नहीं बन रही है। हालांकि, कुछ मामलों में ये स्मोकिंग या खराब नेलपॉलिश की वजह से भी हो सकता है। अगर आपके नाखून सही तरीके से नहीं बढ़ते हैं तो आपमें न्यूट्रिशन की कमी हो सकती है।

खर्राटे लेना

जोर-जोर से खर्राटे लेना किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। स्लीप एपनिया, मोटापा, दिल से जुड़ी बीमारी और स्ट्रोक जैसी हेल्थ कंडीशन की वजह से भी खर्राटे आते हैं। ज्यादातर लोग खर्राटों को आम लक्षण समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ये एक संकेत हैं कि आप पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं। अगर आप भी अक्सर खर्राटे लेते हैं तो अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

पेट में गैस बनना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति औसतन प्रतिदिन 10 से 20 बार गैस पास करता है। अगर आपको इससे ज्यादा बार और लगातार गैस बनती है तो ये एक संकेत हो सकता है कि आप उतने स्वस्थ नहीं हैं जितना आप सोचते हैं। हालांकि, खाने-पीने की कुछ चीजें भी गैस बनाने का काम करती हैं लेकिन ये सेहत से भी जुड़ा हो सकता है। लैक्टोज इंटॉलरेंस, खराब पाचन और सीलिएक बीमारी में भी शरीर में बहुत ज्यादा गैस बनती है।

यूरीन का रंग

आपके यूरीन का रंग भी बताता है कि आप कितने स्वस्थ हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, यूरीन के रंग और स्मेल से कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। अगर आपके यूरीन का रंग बहुत गाढ़ा है और इससे गंध आती है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेंड्री में सुसज्जित शासकीय जिला ग्रंथालय का किया लोकार्पण

शेयर करेलगभग 1.5 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित ग्रंथालय में शांत वातावरण में विद्यार्थी कर सकेगें यूपीएससी, पीएससी, नीट, जेईई, बैंक और व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जांजगीर-चांपा 06 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में भव्य एवं […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप