भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 20 लोगों की मौत, एटा लाए गए शव; कई घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हादरस 02 जुलाई 2024। उत्तर प्रदेश के हादरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है, यहां 20 लोगों की मौत की सूचना है। ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

हादसे को अपनी आंखों से देखने वाली युवती ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चोरो ओर चीख पुकार मची हुई थी। 

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड आइकन कृति सेनन फूजी फिल्म इंडिया इंस्टैक्स की ब्रांड एंबेसडर बनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 03 जून 2024। फूजी फिल्म इंडिया ने आज मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री और फूजी फिल्म इंडिया इंस्टेंक्स ब्रांड एंबेसडर कृति सेनन के साथ इंस्टैक्स “मिनी” सीरीज के अपने नए प्रोडक्ट इंस्टेंक्स मिनी एसइ को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में फूजी फिल्म इंडिया के मैनेजिंग डॉयरेक्टर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान