बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़; घायल नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इलाज के लिए भेजा मेकाज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 28 अक्टूबर 2024। बीजापुर जिले के धुर नक्सल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ कुम्मामेटा के जंगलों में हुई है। इस दौरान जवानों ने एक घायल नक्सली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया तो उन्हें इस दौरान एक नक्सली घायल हालत में मिला। मुठभेड़ के साथ जवानों ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने घायल नक्सली को इलाज कराने के लिये जगदलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। घायल नक्सली को बीजापुर जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात को भर्ती कराया गया है। 

पिछले कुछ दिनों से जवानों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जवानों को लगातार बड़ी सफलता भी मिल रही है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि तीन और चार अक्टूबर को  दंतेवाड़ा  और नारायणपुर के सीमा में बसे थलथुली गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों ने 38 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए सभी नक्सलियों पर दो करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा का दावा- सरकार को आदिवासियों की चिंता नहीं; अंसारी बोले- हमने कोई भेदभाव नहीं किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 28 अक्टूबर 2024। झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव को लेकर इस दिनों सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा झारखंड सरकार पर आदिवासियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगा रही है। वहीं, यहां के मंत्री ने भाजपा पर 18 साल तक कुछ भी […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव