जोनल कमांडर से मिले अहम सुराग, नक्‍सलियों के खिलाफ कई जिलों में पुलिस का अभियान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 30 अगस्त 2021। भाकपा माओवादियों के जोनल कमांडर और 10 लाख के इनामी महाराज प्रमाणिक ने संगठन की गतिविधियों को लेकर अहम खुलासे किए हैं। महाराज से मिली जानकारी के आधार पर सरायकेला-खरसांवा, चाईबासा और रांची ट्राइजंक्शन पर अभियान भी शुरू हुआ है। महाराज ने जिन इलाकों में आईईडी प्लांट किए हैं, उसकी जानकारी भी पुलिस को मिली है। महाराज ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि ट्राइजंक्शन में कुचाई में एक करोड़ का इनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल और एक करोड़ का इनामी आकाश मंडल उर्फ तिमिर अपने दस्ते के साथ कैंप कर रहा है। माओवादियों का सबसे बड़ा दस्ता सबसे बड़ी संख्या में कुचाई में ही कैंप कर रहा है। ऐसे में पुलिस अब माओवादियों के खिलाफ फिर से उस इलाके में अभियान चलाने की तैयारी में जुट गई है।

कोल्हान में लगातार झटके झेल रहे माओवादी

हाल के दिनों में कोल्हान इलाके में लगातार माओवादी संगठन झटका झेल रहा है। महाराज प्रमाणिक के पहले संगठन के पौड़ाहाट इलाके में सक्रिय माओवादी जोनल कमांडर जीवन कंडुलना ने भी पुलिस के समक्ष 28 फरवरी को सरेंडर कर दिया था। दोनों सरेंडर करने वाले माओवादियों की धमक अपने इलाके में काफी अधिक थी।

बाहर से आए उग्रवादियों के बारे में बताया

महाराज प्रमाणिक ने सरेंडर के बाद पूछताछ में बंगाल, ओडिशा और छतीसगढ़ से आए उग्रवादियों के नाम और उनके द्वारा प्रयुक्त हथियार की जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ के उग्रवादियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही तकनीक के झारखंड में इस्तेमाल होने, माओवादियों की भावी रणनीति, संगठन के कोल्हान, तमाड़ इलाके में मददगार, लेवी पहुंचाने वालों के नाम भी महाराज प्रमाणिक ने बताए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महाराज का औपचारिक सरेंडर भी कोल्हान प्रमंडल के ही जिले में होगा। सरेंडर किए जाने के बाद उसे तत्काल इनाम की पूरी 10 लाख की राशि और सरेंडर पॉलिसी के तहत ढाई लाख रुपये मिलेंगे।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी कृष्णा जन्माष्टमी बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 अगस्त 2021। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर जगह बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, कृष्ण पक्ष के 8वें दिन को भाद्रपद में मनाया जाता है. यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है, खासकर हिंदू धर्म की वैष्णव परंपरा में. कृष्ण जी भगवान […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान