अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड, सात साल के बच्चे का शव निकाला; नौ लोगों के फंसे होने की आशंका

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सोलन 12 जनवरी 2026। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भीषण आग लग गई। अर्की बाजार में देर रात लगी आग ने नेपाली मूल के एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुखद घटना में सात साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जबकि आठ से नौ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण नेपाली मूल के परिवार द्वारा जलती अंगीठी को घर के अंदर ले जाना बताया जा रहा है, जिसके बाद संभवतः छह से सात सिलिंडर फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया।

प्रशासनिक अमला और दमकल विभाग सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग इस भयावह मंजर को देखकर सहम गए। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच लगी इस आग ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। 

फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत कार्य के लिए बचाव अभियान जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रमुख कारण परिवार द्वारा रात के समय जलती हुई अंगीठी को घर के अंदर ले जाना माना जा रहा है।

सिलिंडर फटने से भड़की आग
अंदर ले जाई गई अंगीठी से निकली चिंगारी ने संभवतः घर में रखे गैस सिलिंडरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण छह से सात सिलिंडरों में विस्फोट हुआ। विस्फोट ने आग की भयावहता को कई गुना बढ़ा दिया। 

Leave a Reply

Next Post

त्रिपुरा के उनाकोटी में सांप्रदायिक हिंसा, 10 गिरफ्तार; तनाव के चलते प्रशासन ने इंटरनेट किया बंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अगरतला 12 जनवरी 2026। त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में हुई सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को कुमारघाट उपखंड के सैदरपार इलाके में एक स्थानीय मंदिर के लिए चंदा वसूली को लेकर हिंसा भड़क गई […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ