त्रिपुरा के उनाकोटी में सांप्रदायिक हिंसा, 10 गिरफ्तार; तनाव के चलते प्रशासन ने इंटरनेट किया बंद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अगरतला 12 जनवरी 2026। त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में हुई सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को कुमारघाट उपखंड के सैदरपार इलाके में एक स्थानीय मंदिर के लिए चंदा वसूली को लेकर हिंसा भड़क गई थी। पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार राय ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी नई हिंसा की सूचना नहीं है।

हालात देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट बंद किया
संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों द्वारा पैदल गश्त की जा रही है। राय ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है और इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। राय के मुताबिक, झड़पों में चार पुलिसकर्मी और छह नागरिक घायल हुए। इस बीच, कांग्रेस विधायक दल के नेता बिराजित सिन्हा ने आरोप लगाया कि उन्हें हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने से रोका गया। विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी ने सरकार पर अल्पसंख्यक समुदाय की जान-माल की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी ने हिंसा की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका के साथ FTA को लेकर एसकेएम ने पारित किया प्रस्ताव, सरकार को दी बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 जनवरी 2026। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का विरोध किया गया है, क्योंकि इसमें भारत सरकार से कृषि और डेयरी क्षेत्रों को खोलने की मांग की गई है। इस प्रस्ताव […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान