स्पाई यूनिवर्स में हो सकती है शरवरी वाघ की एंट्री? जल्द होगी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा

शेयर करे

नई दिल्ली 17 अप्रैल 2023। वाईआरएफ यूनिवर्स इन दिनों खूब चर्चा में है। इसके साथ सलमान खान, शाहरुख खान, कटरीना कैफ, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा भी कई सितारे इसका हिस्सा बन चुके हैं। आने वाले साल में कई अन्य सितारे भी वाईआरएफ यूनिवर्स से जुड़ने वाले हैं। हाल ही में खबर आ रही है कि अभिनेत्री शरवरी वाघ वाईआरएफ यूनिवर्स का हिस्सा होने वाली हैं। खबरों के अनुसार आदित्य चोपड़ा शरवरी वाघ को वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार आदित्य चोपड़ा का कहना है कि शरवरी को स्पाई यूनिवर्स में लाने का यही सही समय है। शरवरी को वाईआरएफ सिस्टम के भीतर सालों से तैयार किया गया है जिसने लगातार सुपरस्टार का प्रोडक्शन किया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य का ऐसा मानना है कि यह दर्शकों को सिग्नल देने का सही समय है कि एक नए स्टार का जन्म होना तय है। यही वजह है कि उन्होंने शरवरी को अपने पॉपुलर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में शामिल किया है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसे देश के कुछ सबसे बड़े सुपरस्टार शामिल हैं शरवरी इस यूनिवर्स की एक बड़ी फिल्म का हिस्सा होंगी और यह घोषणा लोगों के होश उड़ा देगी। रिपोर्ट के मुताबिक शरवरी भी एक एक्शन से भरपूर फिल्म में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह एक्शन मोड में आने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत: राजनांदगांव में एनएच-53 पर हादसा, पांच घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   राजनांदगांव 17 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आ रही बस सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। राजनांदगांव में तेज रफ्तार बस ने आगे लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के चालक और परिचालक की मौके पर ही […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान