बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत: राजनांदगांव में एनएच-53 पर हादसा, पांच घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

राजनांदगांव 17 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आ रही बस सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। राजनांदगांव में तेज रफ्तार बस ने आगे लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव अंदर ही फंस गया। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया है।  बस महाराष्ट्र के अमरावती से रायपुर जा रही थी। हादसा तुमीबोड़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के महेंद्र ट्रेवेल्स की बस अमरावती से रायपुर जा रही थी। इसी दौरान राजनांदगांव में सुबह करीब 6-7 बजे ग्राम कोहका के पास नेशनल हाईवे-53 पर बस ने आगे लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लकड़ी से भरी ट्रॉली अलग होकर बस के आगे फंस गई। इससे बस के केबिन में लगा शीशा टूट गया और अंदर फंसकर चालक व कंडक्टर की मौत हो गई। जबकि बस में सवार एक यात्री और ट्रैक्टर सवार चार लोग भी घायल हुए हैं। 

हादसा होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक और कंडक्टर का शव बाहर निकाला जा सका है। चालक की पहचान राजस्थान निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई है। परिचालक तेजराम छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला था। हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि बस में कितने यात्री सवार थे। घायलों के नाम भी सामने नहीं आ सके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल डेब्यू से शाहरुख खान गदगद, ट्वीट कर ऐसे दी बधाई

शेयर करेनई दिल्ली 17 अप्रैल 2023। शाहरुख खान आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बन रहे हैं। एक्टर ने बीते दिन अपनी फिल्म ‘पठान’ की शानदार सफलता से हेडलाइंस में राज किया और अब वह अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी ‘केकेआर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वहीं, पूर्व दिग्गज […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज