अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर                 

कोरबा, 09 अगस्त 2026। जिले के कटघोरा नगर पालिका परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के निर्माण में कथित अनियमितता का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया गया।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कटघोरा नगर पालिका परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके हाथों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग वाले बैनर भी थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रतिमा निर्माण में गंभीर स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं, लेकिन अब तक केवल उप-अभियंता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। संगठन का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में गड़बड़ी हुई है तो जांच का दायरा केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर                  जगदलपुर, 09 अगस्त 2026। इंटर्न डॉक्टर पिछले चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। वे सरकार से अपना स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच दो मासूम बच्चे इन इंटर्न डॉक्टरों को देखकर उनके द्वारा […]

You May Like

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना....|....कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा....|....सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा....|....प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी....|....कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'