स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर                 

जगदलपुर, 09 अगस्त 2026। इंटर्न डॉक्टर पिछले चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। वे सरकार से अपना स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच दो मासूम बच्चे इन इंटर्न डॉक्टरों को देखकर उनके द्वारा बनाए गए बैनर को हाथ में लेकर उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे और अपना समर्थन भी दिया। बता दें कि, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के इंटर्न डॉक्टर पिछले चार दिनों से अपना स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं, आज इंटर्न डॉक्टरों ने सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एक गीत के माध्यम से अपनी मांग पूरी करने की गुजारिश की।

अस्पताल के मरीजों को हो रही काफी परेशानियां
इंटर्न डॉक्टरों के इस तरह हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंटर्न नहीं होने के कारण जेआर, एसआर चिकित्सकों और डीएनबी चिकित्सकों की ड्यूटी बढ़ गई है। इंटर्न के चलते ही मरीजों को 24 घंटे इलाज के साथ ही उनकी तकलीफ सुनने के बाद आगे का इलाज शुरू किया जाता है। इंटर्न चिकित्सक मरीजों का बीपी जांचने से लेकर उनकी ड्रेसिंग और हर जरूरी इलाज पहले करते हैं। मरीजों की पूरी फाइल तैयार करने के बाद ही सीनियर डॉक्टर उनका इलाज शुरू करते हैं। बीते चार दिनों से चल रही इस हड़ताल का स्वास्थ्य सुविधाओं पर खासा असर देखने को मिल रहा है। फिलहाल, अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है।

आईएमए जगदलपुर ने इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन का किया समर्थन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जगदलपुर ने चिकित्सा इंटर्न द्वारा स्टाइपेंड में उचित वृद्धि एवं लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण को लेकर किए जा रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जगदलपुर द्वारा इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन को लिखित पत्र भेजकर इंटर्न के स्टाइपेंड में यथोचित वृद्धि सहित उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। आईएमए जगदलपुर ने कहा कि चिकित्सा इंटर्न अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे आपातकालीन सेवाओं, वार्ड प्रबंधन, ओपीडी, इमरजेंसी तथा अन्य चिकित्सकीय कार्यों में सक्रिय योगदान देते हैं। उनकी जिम्मेदारियों एवं कार्यभार को देखते हुए उन्हें सम्मानजनक एवं उचित स्टाइपेंड प्रदान किया जाना आवश्यक है। आईएमए जगदलपुर ने स्पष्ट किया कि IMA, IMA Junior Doctors Network (JDN) एवं IMA Medical Students Network (MSN) इस विषय पर शासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संवाद एवं परामर्श कर रहे हैं। संगठन का उद्देश्य इंटर्न की मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाकर शीघ्र, सकारात्मक एवं सम्मानजनक समाधान सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Next Post

सावन में उत्पात मचाने वालों पर कोरबा पुलिस सख्त

शेयर करेबाइकर्स गिरोह, शराबियों पर रहेगी पैनी नजर; हिंदू नारायणी सेना ने सौंपा ज्ञापन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा, 09 अगस्त 2026। पुलिस ने सावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की है। प्रत्येक सावन सोमवार को कनकीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप