नाले के पास महिला की मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 09 जून 2024। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुसमुंडा थाना क्षेत्र स्थित खोडरी गांव के नाले के पास एक महिला की अधजली लाश मिली है. महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टया महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह खोडरी गांव के नाले के पास ग्रामीणों ने एक महिला की अधजली लाश देखी. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है, आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

समर वेकेशन के बाद सोमवार से शुरू होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, रोस्टर किया गया जारी…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 09 जून 2024। समर वेकेशन खत्म होने के बाद अब हाईकोर्ट में 10 जून से सभी बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू होगी. समर वेकेशन के बाद सुनवाई के लिए रोस्टर भी जारी किया गया. हाईकोर्ट में तीन डीविजन और 15 सिंगल बेंचों में सुनवाई की जाएगी, […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज