अखिलेश यादव ने चाचा की बढ़ाई जिम्मेदारी, जानें क्यों सपा के पुराने स्टार को अब बनाया प्रचारक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 21 फरवरी 2022। जसवंतनगर में वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। अब उन्हें प्रदेश के दूसरे हिस्सों में पार्टी के लिए समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख को सपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर लिया है। सपा गठबंधन की ओर शिवपाल यादव को महज जसवंत नगर की सीट मिली थी, जिस पर  रविवार को तीसरे चरण में मतदान हो गया।

सपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की नई सूची में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, डिंपल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेता शामिल हैं। सपा की ओर से पहले जिन 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी उसमें शिवपाल यादव का नाम शामिल नहीं था। साइकिल निशान पर ही चुनाव लड़ रहे शिवपाल का नाम स्टार प्रचारकों शामिल नहीं किए जाने पर राजनीतिक जानकार समेत पार्टी के समर्थक हैरान थे। 

शिवपाल यादव की सपा संगठन में मजबूत पकड़ रही है। वह लंबे समय तक मुलायम सिंह यादव के साथ जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच काम कर चुके हैं। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव की विरासत को लेकर हुए विवाद में अखिलेश यादव ने उन्हें दरकिनार कर दिया था। इसके बाद शिवपाल यादव ने नई पार्टी बना ली थी। 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव उन्हें दोबारा गठबंधन में शामिल करने में कामयाब रहे।

हालांकि, शिवपाल यादव ने शुरुआत में सपा से करीब 100 सीटों की मांग की थी, लेकिन मिली महज एक। शिवपाल यादव हाल के दिनों में इसको लेकर कई बार असंतोष भी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में इटावा में हुए रोड शो में शिवपाल अखिलेश और मुलायम के साथ रथ में सवार नजर आए थे। अब अखिलेश ने उनकी जिम्मेदारी बढ़ाकर प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी गठबंधन के लिए वोट जुटाने को कहा है। इसे शिवपाल की नाराजगी दूर करने के एक प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं में परिवार के एकजुटता का संदेश जाने से पार्टी को फायदा होने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता की शिवमोगा में हत्या, लगी धारा 144

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बेेंगलुरु 21 फरवरी 2022। हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब स्थिति हिंसा तक पहुंच गई है। कर्नाटक के शिवमोगा में एक 23 साल के युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद यहां तनाव की स्थिति बनी हुई […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण