मंडाविया बोले- पीएम मोदी के देशभर में लोकप्रियता, 370 सीट सुनिश्चित करेगी भाजपा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के लिए सियासी नेताओं का प्रचार अभियान तेज हो गया है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि भाजपा अपने गढ़ों में अपना दबदबा बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 370 सीट के लक्ष्य को हासिल करेगी और दक्षिण व पूर्वी भारत में मजबूती से उभरने के लिए समर्थन जुटाएगी। एक इंटरव्यू ने मंडाविया ने भरोसा जताया कि भाजपा को पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 19 अप्रैल से सात चरणों में शुरू होने वाले चुनावो में काफी फायदा मिलेगा। मंडाविया ने कहा, देश का मूड यह है कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भरोसा जताने का फैसला किया है। यह भावना न केवल उत्तरी राज्यों में बल्कि पूरे में है। हमने हाल ही में दक्षिण भारत में मोदी लहर देखी औऱ कैसे लोग उन्हें अपना आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) मोदी की देशभर में लोकप्रियता, उनकी सरकार की विभिन्न विकास पहलों और इसके सदस्यों की कड़ी मेहनत के दम पर 400 का आंकड़ा पार करेगा। केंद्रीय मंत्री मंडाविया दो बार राज्यसभा सदस्य रहने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह गुजरात के पोरबंदर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, लोगों के भरोसे और मोदी के आह्वान के मद्देनजर मुझे विश्वास है कि भाजपा 370 से ज्यादा सीट जीतेगी, एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतत्व में एक बार फिर सरकार बनेगी। 

यह पूछे जाने पर कि क्या दक्षिण भारत, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सीट बढ़ेंगी, मंडाविया ने हां में जवाब दिया। उन्होंने कहा, एक समय था जब हम केवल दो सीट पर थे। अभी हम गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में मजबूत हैं। हम जहां कमजोर हैं, वहां अपनी मौजूदगी बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

टी20 विश्व कप में खेलेंगे ऋषभ पंत? माइकल क्लार्क ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'दिल्ली के फिजियो..'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अप्रैल 2024। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लगभग 15 महीने बाद मैदान पर वापसी कर ली है। फिलहाल उन्हें आईपीएल 2024 में खेलते देखआ जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के 17वें […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन