चिली विश्व कप से पहले अर्जेंटीना का दौरा करेगी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 नवंबर 2023। चिली में होने वाले विश्वकप से पहले भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम हालात के अनुरूप ढलने के लिए अर्जेंटीना में अभ्यास मैच खेलेगी। मुख्य कोच तुषार खांडेकर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा- टूर्नामेंट 29 नवंबर से दस दिसंबर तक सैंटियागो में होना है। हम चिली जाने से पहले अर्जेंटीना में अभ्यास मैच खेलेंगे ताकि जूनियर विश्व कप से पहले हालात के अनुकूल ढल सकें।

भारत को जर्मनी, बेल्जियम और कनाडा के साथ पूल सी में रखा गया है। भारत को पहला मैच 29 नवंबर को कनाडा से खेलना है जबकि 30 नवंबर को बेल्जियम और दो दिसंबर को जर्मनी से सामना होगा। चिली, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पूल ए में, जबकि अर्जेंटीना, स्पेन, जिम्बाब्वे और कोरिया पूल बी में है।

पूल डी में इंग्लैंड, अमेरिका, न्यूजीलैंड और जापान की टीमें हैं। टीम चयन के बारे में खांडेकर ने कहा, ‘हमारे पास काफी प्रतिभाशाली पूल है। अंतिम एकादश का चयन आसान नहीं था लेकिन हमने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन को बेकरार हैं।’ पिछली बार भारत मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूककर चौथे स्थान पर रही थी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के आरक्षण विरोधी षड्यंत्र पर अब छत्तीगढ़ की जनता देगी जवाब

शेयर करेभाजपाई बताए कि 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक 2 दिसंबर 22 से आज़ तक राजभवन में लंबित क्यों है? कांग्रेस कराएगी जातिगत जनगणना, भाजपा और मोदी सरकार सामाजिक न्याय विरोधी है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 नंवबर 2023। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला