मणिपुर में सुरक्षा बलों की कामयाबी, दो उग्रवादी गिरफ्तार; चार जिलों में पुलिस को सौंपे गए 20 हथियार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 03 मार्च 2025। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान युमनाम अबुंग सिंह उर्फ चिंगकपा और थांगजाम जॉयकुमार सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें रविवार को एंड्रो इलाके में कपूर सुंगफाम के पास नगारियान हिल्स में एक पहाड़ी ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। ये गिरफ्तार उग्रवादी कथित तौर पर हथियार और गोलाबारूद के परिवहन और सरकारी अधिकारियों, निजी फर्मों और आम जनता से जबरन वसूली में शामिल थे। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से दो 9 एमएम पिस्तौल, दो मैगजीन, दो चीनी हथगोले, दस 9 एमएम कारतूस, दस 5.56 एमएम इंसास कारतूस और एक इंसास राइफल मैगजीन जब्त की गई।

चार जिलों में लोगों ने 20 हथियार सौंपे
जातीय संघर्ष से ग्रस्त मणिपुर के चार जिलों में लोगों ने 20 और हथियार पुलिस को सौंपे हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, रविवार को इंफाल पूर्व और पश्चिम, बिष्णुपुर और जिरीबाम जिलों में नए हथियार पुलिस को सौंपे गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंफाल पूर्व जिले के पोरोमपट में एसडीपीओ कार्यालय में दो 9 एमएम पिस्तौल समेत तीन हथियारों को सरेंडर किया गया, जबकि बिष्णुपुर जिले में बीएसएफ के समक्ष चार हथियार, तीन ग्रेनेड और अन्य सामान सरेंडर किए गए। उन्होंने बताया कि जिरीबाम, वांगोई और सेकमाई पुलिस स्टेशनों में भी हथियार सरेंडर किए गए हैं।

राज्यपाल के आग्रह का दिखा असर
बता दें कि, राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 20 फरवरी को युद्धरत समूहों से सुरक्षा बलों से लूटे गए हथियारों और अन्य अवैध रूप से रखे गए हथियारों को सात दिनों के भीतर स्वेच्छा से सरेंडर करने का आग्रह किया था। सात दिनों की अवधि के दौरान, मुख्य रूप से घाटी के जिलों में 300 से अधिक हथियारों को जनता की तरफ से लौटाए गए थे। इसके बाद राज्यपाल ने पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्रों के लोगों की तरफ से अतिरिक्त समय की मांग के बाद लूटे गए और अवैध हथियारों के लौटाने की समय सीमा 6 मार्च को शाम 4 बजे तक बढ़ा दी। इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में और अधिक हथियारों को पुलिस को सौंपा गया।

मणिपुर में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू
राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

आज से शुरू होगा महाराष्ट्र का बजट सत्र; 10 मार्च को अजित पेश करेंगे बजट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 मार्च 2025। महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरूआत होगी। चार सप्ताह तक चलने वाले इस बजट सत्र का समापन 26 मार्च को होगा। बजट सत्र में 10 मार्च को अजित पवार राज्य के लिए लेखा-जोखा पेश करेंगे। सत्र के बारे में मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप