हाथी का आतंक: खेत में मवेशी बांधने गए दंपती पर हाथियों ने किया हमला, महिला का उखाड़ा हाथ, पति भी घायल…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलरामपुर 01 अप्रैल 2025। बलरामपुर में हाथियों के दल ने खेत में मवेशी बंधने गए दंपती पर हमला कर दिया. हाथियों ने महिला का एक हाथ भी उखाड़ दिया. वहीं पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल पति-पत्नी को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं, कहा है कि हाथियों के आने की जानकारी देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. फुलवार गांव में हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. यह मामला रामानुजगंज वन परिक्षेत्र का है।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह का बयान: नक्सलवाद से प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटकर 6 हुई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 अप्रैल 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि नक्सलवाद से सर्वाधिक प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटकर छह रह गई है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार नक्सलवाद के प्रति निर्मम दृष्टिकोण अपनाकर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान