अस्पताल में भर्ती कैदी ने की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या, फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हजारीबाग 12 अगस्त 2024। झारखंड के हजारीबाग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा में तैनात हवलदार की हत्या कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षाकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कैदी शाहिद अंसारी हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में उम्र कैद की सजा काट रहा था। तबीयत खराब होने के बाद शाहिद अंसारी को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शाहिद अंसारी ने सुरक्षा में तैनात हवलदार चौहान हेंब्रम की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। वहीं, मामले में जांच को लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पूरे इलाके में ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सूत्रों से जानकारी के अनुसार कैदी इससे पहले 5 हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद था। पुलिस के अनुसार फरार कैदी धनबाद का रहने वाला था और उसे कल ही जेल से पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Next Post

सावन की चौथी सोमवारी आज, बाबा बैद्यनाथ में उमड़ रहा कांवरियों का सैलाब; अलर्ट मोड पर प्रशासन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर देवघर 12 अगस्त 2024। देवघर के बाबा बैद्यनाथ में सावन की चौथी सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए कांवरियों का जनसैलाब उमड़ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज 3 लाख से अधिक कांवरिये दर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक सावन के चौथे सोमवार पर बाबा […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट