राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर भाजपा का तंज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 01 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’ के लिए आ रहे हैं और उन्हें अपने बयानों में गंभीरता और परिपक्वता दिखानी चाहिए। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां देश की संवैधानिक संस्थाओं और व्यवस्थाओं पर बिना आधार सवाल उठाते हैं। भाजपा की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी को राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील घटनाओं को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। बयान में उन पर ‘लाशों पर राजनीति’ करने का आरोप भी लगाया गया। साथ ही कहा गया कि वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विपक्ष के नेता हैं, इसलिए उन्हें अपने बयानों और व्यवहार में जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। भाजपा ने राहुल गांधी के इंदौर में दिए गए एक बयान का भी हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ‘मां जैसे पवित्र रिश्ते’ का मजाक उड़ाया। भाजपा की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी देश और विदेश में अपने बयानों के जरिए भारत के मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।

आज बालाघाट आएंगे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर-बिरसा क्षेत्र के जागला गांव पहुंचेंगे। यहां वे आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।  राहुल गांधी का यह मध्यप्रदेश में 13 दिन के भीतर दूसरा दौरा है। इससे पहले वे सितंबर में प्रदेश के दौरे पर आए थे। बालाघाट दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां की हैं। राहुल गांधी का कार्यक्रम आदिवासी बहुल क्षेत्र में है। वे प्रभावित परिवारों से मुलाकात के अलावा स्थानीय लोगों से भी संवाद कर सकते हैं। कांग्रेस की ओर से इस दौरे को संवेदनशील मामले में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

यात्रियों से भरी नाव के इंजन से उठीं आग की लपटें

शेयर करेनाविक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, जांच के आदेश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           ओंकारेश्वर, 01 अक्टूबर 2026। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार को नर्मदा नदी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओंकारेश्वर बांध के सामने ब्रह्मपुरी घाट क्षेत्र में चल रही नाव क्रमांक 198 के इंजन में अचानक भीषण आग […]

You May Like

एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत....|....भिलाई इस्पात संयंत्र से 100 किलोग्राम कॉपर केबल चोरी....|....सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज....|....ग्राम सभाओं में दो अक्टूबर से विकसित ग्राम पंचायत योजना की कवायद तेज....|....वैभव बैस बोले- युवा कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटर का उपयोग....|....यात्रियों से भरी नाव के इंजन से उठीं आग की लपटें....|....राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर भाजपा का तंज....|....तिरुवनंतपुरम में हिंसा के बाद 160 कार्यकर्ताओं पर केस....|....एफसीआरए बिल: जेपीसी के कामकाज पर कांग्रेस ने उठाए सवाल....|....विमान में आतंकी हमला: स्मित का साहस देख खाड़ी के इतिहासकार बोले- भारत महान देश