औद्योगिक संबंध की मीटिंग एवं श्रम संघ सदस्यता सत्यापन जल्द प्रारंभ हो – हरिद्वार सिंह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 09 सितम्बर 2020। कोविड-19 के कारण विगत अप्रैल महीने से यूनिट से लेकर कंपनी तक किसी भी स्तर पर औद्योगिक संबंध की मीटिंग नहीं हुई है, जिसके कारण श्रमिको के बहुत से मुद्दे लंबित है जिसका निराकरण नहीं हो पा रहा है। इसी प्रकार श्रम संघ सदस्यता सत्यापन प्रत्येक वर्ष अगस्त माह तक हो जाता था परन्तु इस वर्ष कोविड-19 की वजह से अभी तक नहीं हो पाया है।

गृह मंत्रालय भारत सरकार ने अनलॉक -4 से जुड़े दिशानिर्देश शर्तों के साथ जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार सामाजिक, राजनीतिक समेत अन्य आयोजनों की अनुमति दी है, जिसमें अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकते हैं। इसीलिए अब औद्योगिक संबंध की बैठक एवं श्रमसंघ सदस्यता सत्यापन कराने में कोई अवरोध नहीं है।

एसकेएमएम (एटक) के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने एसईसीएल के डीपी, जीएम(पी/ए) एवं समस्त क्षेत्रीय महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मांग किया है कि जल्द से जल्द आईआर मीटिंग यूनिट से लेकर कंपनी स्तर तक प्रारंभ किया जाए एवं श्रम संघ सदस्यता सत्यापन जल्द से जल्द कराया जाए।

Leave a Reply

Next Post

कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले,कंगना के दफ्तर में BMC की तोड़फोड़ शुरू, कंगना बोलीं- याद रख बाबर, यह मंदिर फिर बनेगा

शेयर करेकंगना ने कहा- महाराष्ट्र सरकार और उसके गुंडे मेरी प्रॉपर्टी पर अवैध कार्रवाई करने पहुंचे हैं उन्होंने कहा- यह सब कुछ नहीं, बल्कि इससे मेरा जोश बढ़ेगा, मैंने वादा किया है कि महाराष्ट्र के गौरव के लिए खून भी बहा दूंगी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09सितम्बर 2020। कंगना रनोट के […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर