नागालैंड-मेघालय में कड़ी सुरक्षा के बीच 118 सीटों पर मतदान जारी, 550 कैंडिडेट की किस्मत का होगा फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

शिलांग/कोहिमा 27 फरवरी 2023। पूर्वोत्तर के दो राज्यों नगालैंड और मेघालय में सोमवार सुबह से ही मतदान जारी है। लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह है। दोनों ही राज्यों में सुबह सात बजे से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोनों राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही राज्यों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सभी को मालूम है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में प्रकृति का प्यार अपार है। यहां चारों और हरियाली ही हरियाली है। प्रकृति को लेकर यहां के लोग काफी जागरूक हैं। मेघालय के मावथेंगकुट में भोर होते ही मतदाता पर्यावरण के अनुकूल मॉडल मतदान केंद्र पर पहुंच गए। इस बार यह मतदान केंद्र काफी चर्चा में है। इसके साथ ही लोग भी चुनाव आयोग की काफी तारीफ कर रहे हैं कि राज्य में इस तरह के मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर आज मतदान शुरू हो गया है
बुर्जुर्ग और दिव्यांगों में भी मतदान को लेकर काफी जोश है। कई दिव्यांग व्हील चेयरों में मतदान केंद्रों तक पहुंच रह हैं। मतदान केंद्रों के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी उनकी मदद कर रहे हैं। उनका जोश देखते ही बनता है। वहीं, बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर भारी उत्साह है। लाठी के सहारे बुर्जुर्ग मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सुरक्षाबलों के जवान और अधिकारी उनको मतदान केंद्रों तक पहुंचा रहे हैं।

दूर पहाड़ी से निकला सूरज, लोग घरों से निकले
सोमवार सुबह दोनों ही राज्यों का मौसम ठीक था। सुबह-सुबह दूर पहाड़ियों से सूरज की पहली किरण निकली और लोग भी घरों से मतदान के लिए निकले। शिलांग और मेघालय के कई हिस्सों और नगालैंड के कई पहाड़ी हिस्सों में सुबह थोड़ी ठंड महसूस की गई। लेकिन जैसे-जैसे सूरज खिलता गया, लोगों की संख्या में भी इजाफा होता गया।

मतदान केंद्रों के बाहर सुंदर सेल्फी प्वाइंट
दोनों ही राज्यों में मतदान केंद्रों के बाहर बहुत ही सुंदर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। ये इतने सुंदर हैं कि कोई भी मतदाता यहां खड़े होकर फोटो खिंचवाने से अपने आप को रोक नहीं पा रहा है। क्या बुजुर्ग, क्या नौजवान हर कोई यहां सेल्फी खिंचवाकर ही जा रहा है।

पहले पांच और पहली बार मतदान करने वाले सम्मानित
मेघालय में पांच पहले वोट डालने वालों को सम्मानित किया गया। मतदान केंद्रों पर ही उनको सम्मानित किया गया। एमीदाओ शैली ने अपना फोटो ट्विट करते हुए लिखा, मैं पहला वोटर बना। चुनाव आयोग की तरफ से दिए गए सम्मान प्रतीक के साथ उन्होंने फोटो ट्वीट किया। चुनाव आयोग ने मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान दिया है। इसके साथ ही पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Next Post

व्यावसायीकरण और अत्यधिक बोझ वाली स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के कारण, चिकित्सा सेवाओं पर अविश्वास और संदेह कथा बन रहे हैं: सीजेआई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 27 फरवरी 2023। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र के बढ़ते व्यावसायीकरण के साथ स्वास्थ्य प्रणाली पर बढ़ रहे बोझ से चिकित्सा सेवाओं पर अविश्वास और संदेह की स्थिति पैदा हो रही है। सीजेआई ने कहा कि […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी