विष्णुदेव साय सरकार ने निभाया वादा: किसानों के खाते में ट्रांसफर की धान की अंतर राशि

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 मार्च 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में धान की अंतर राशि ट्रांसफर कर दी है। राज्य के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री डायल दास बघेल समेत भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संबोधित करते हुए कहा कि आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है। प्रदेश के 151 जगहों पर यह कार्यक्रम हो रहा है। आज के कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी जा रही है। इनमें से 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं, जिन्होंने इस साल धान बेचा था। इन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए की अंतर की राशि दी जा रही है। इसी तरह 02 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि, 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। 

कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है। मोदी जी हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत सारे पैसे दे रहे हैं, इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं। मोदी ने महिलाओं का सम्मान किया, किसानों के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जिनसे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली। छत्तीसगढ़ का विकास अब जेट गति से आगे जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता ने अच्छे-अच्छे गणित फैल कर दिए। 15 साल छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह की सरकार रही। चारो तरफ विकास हुआ। छत्तीसगढ़ में महज तीन महीने सरकार बने हुई है, इन तीन महीनों में काम बड़ा आगे बढ़ा। ऐसा लग रहा है मानो छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। 22 जनवरी का दिन कोई नहीं भूल सकता, 500 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद आज अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हमारे श्रीरामलला मुस्कुरा रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कृषक उन्नति योजना सम्मेलन का आयोजन, सीएम साय ने बालोद तो एमपी के सीएम मोहन यादव ने राजनांदगांव से भरी हुंकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजनांदगांव 12 मार्च 2024। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पहुंचे। वह कृषि उपज मंडी बसंतपुर में कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बालोद में प्रदेश स्तरीय कृषक उन्नति योजना सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की