भाजपा ने सवाल दागा : जाति-पंथ और विभिन्न बहानों से देश को आपस में लड़ाकर तोड़ने वाली कांग्रेस बताए, भारत टूटा कहाँ से है, जिसे राहुल जोड़ने निकले हैं?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 फरवरी 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि आजादी के बाद सालों तक लगातार जाति-पंथ और विभिन्न बहानों से देश को आपस में लड़ाकर तोड़ने वाली कांग्रेस अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है! श्री देव ने सवाल किया कि आखिर भारत टूटा कहाँ से है, जिसे राहुल जोड़ने निकले हैं? उल्टे उनकी पार्टी के एक सांसद डीके सुरेश देश तोड़ने की धमकी भरी भाषा बोल रहे हैं और राहुल गांधी इस पर मुँह में दही जमाए बैठे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को जोड़ने का प्रयास करें या मोहब्बत की दुकान पहले पार्टी में चलाएं, तो शायद उन्हें इसका फायदा होगा। डर और नफरत के नाम पर मिथ्या प्रलाप करके राहुल गांधी देश में परस्पर सद्भाव को क्षति पहुँचा रहे हैं। आज देश साक्षी है कि नफरत की दुकान खोलकर राहुल गांधी ने प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण अस्वीकार कर यह बता दिया कि नफरत कहाँ भरी पड़ी है? श्री देव ने कहा कि पूरे देश ने, समाज के हर वर्ग ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव पर सद्भाव, सौहार्द्र की अनूठी मिसाल पेश की और राहुल गांधी घूम-घूमकर यह झूठ परोस रहे हैं कि अयोध्या के कार्यक्रम में ओबीसी, दलित और आदिवासियों की उपेक्षा की गई। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कोरबा से रवाना होने पर श्री देव ने तंज कसा कि यह यात्रा हताश कांग्रेस की फिजूल सियासी कवायद है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के इस राजनीतिक प्रहसन को प्रदेश की जनता कतई रिस्पॉन्स नहीं दे रही है। तमाम संसाधन झोंकने के बाद भी कांग्रेस अपने ‘शहजादा’ को स्थापित करने में विफल साबित हुई है। अपनी पिछली भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस तीन राज्यों की सत्ता से बेदखल हुई थी और अबकी बार तो छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस का एक और सुपर फ्लॉप शो साबित होगी। श्री देव ने कहा कि दरअसल कांग्रेस मोदी-विरोध के एजेंडे पर चलते-चलते अब देश और देश की जनता का विरोध करने लगी है जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि जिस कांग्रेस में उसके अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं हो पाया और कांग्रेस के नामचीन नेताओं और ज़मीनी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से किनारा कर लिया, उस कांग्रेस की यह न्याय यात्रा सिवाय नौटंकी के और कुछ नहीं है। कहने को तो कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं, परंतु उन्हें डमी बनाकर रखा गया है। परिवारवाद में बुरी तरह जकड़ी कांग्रेस में आज भी राहुल गांधी की ही तूती बोल रही है। श्री देव ने कहा कि हजारों करोड़ रुपयों का घोटाला करके छत्तीसगढ़ को 10, जनपथ का एटीएम बनाकर कांग्रेस की भूपेश सरकार ने प्रदेश के खजाने में खुली लूट मचाई और प्रदेश की जनता के पसीने की गाढ़ी कमाई का पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरी भरने में खपा दिया। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी भूपेश सरकार ने तो गरीबों का चावल डकारकर सैकड़ों करोड़ रुपए का घोटाला करके प्रदेश के गरीबों के साथ तक अन्याय की पराकाष्ठा कर दी, उस सरकार के धत्कर्मों से नजरें फेरकर राहुल गांधी आज न्याय यात्रा के नाम पर शिगूफेबाजी कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने सवाल दागा कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय की पराकाष्ठा करने वाली कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी आज किस मुँह से न्याय की बात कर रहे हैं? छत्तीसगढ़ के सन 2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर जितने भी वादे किए, एक भी वादा पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने पूरे नहीं किए, उल्टे प्रदेश के हर वर्ग के साथ छलावा करके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनीतिक पाखंड रचते रहे। हजारों करोड़ रुपयों का घोटाला करके छत्तीसगढ़ को 10, जनपथ का एटीएम बनाकर कांग्रेस की भूपेश सरकार ने प्रदेश के खजाने में खुली लूट मचाई और प्रदेश की जनता के पसीने की गाढ़ी कमाई का पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरी भरने में खपा दिया। पूरे पाँच साल तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में इसीलिए मुँह छिपाते रहे और अब भी मुँह छिपा रहे हैं। श्री देव ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी भूपेश सरकार ने तो गरीबों का चावल डकारकर सैकड़ों करोड़ रुपए का घोटाला करके प्रदेश के गरीबों के साथ तक अन्याय की पराकाष्ठा कर दी, उस सरकार के धत्कर्मों से नजरें फेरकर राहुल गांधी आज न्याय यात्रा के नाम पर शिगूफेबाजी कर रहे हैं, ओबीसी का खुला अपमान करके ओबीसी को पिछड़ा वर्ग से बाहर करने का षड्यंत्र रच रहे राहुल गांधी और तमाम कांग्रेसियों को छत्तीसगढ़ की जनता कतई माफ़ नहीं करेगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ही छत्तीसगढ़ महतारी के बेटे, बेटियो को सम्मान देकर संसद भेजती है : देवलाल ठाकुर

शेयर करेकांग्रेस ने एक नही तीन बाहरी लोगो को राज्यसभा भेजा ,छत्तीसगढ़ के सपूतों का हक छीना कांग्रेस माफी मांगे:देवलाल ठाकुर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 फरवरी 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमने बनाया और हम ही सँवारेंगे। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा प्रत्याशी […]

You May Like

हार्दिक के समर्थन में गंभीर ने डिविलियर्स-पीटरसन को लताड़ा, अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया जवाब....|....नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, बाल-बाल बचे टीआई, इलाके में सर्चिंग अभियान जारी....|....राहुल गांधी की रैली में घायल हुए बुजुर्ग को देखने अस्पताल पहुंचीं प्रियंका गांधी, हालचाल लिया....|....सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने सरकारी बंदूक से की आत्महत्या....|....चारधाम यात्रा में अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत, भीड़ के चलते 2 दिन तक बंद रहेगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन....|....एचसीएल खदान में फंसे सभी 14 लोगों को बाहर निकाला गया, एक की मौत; रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन....|....दिल्ली लखनऊ के बाद अब कानपुर के 10 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रूसी सर्वर से जुड़ा है ईमेल....|....ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी का निधन, सीएम समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख....|....होर्डिंग दुर्घटना में मलबे के नीचे मिले 2 अन्य शव, 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी....|....पूर्व सीएम भूपेश बोले- रायबरेली के लोग लोकसभा सदस्य नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं