आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा: प्राइवेट बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत और कई घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 12 दिसंबर 2025। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शुक्रवार को एक बस सड़क से फिसलकर नीचे गिर गई और पलट गई, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि चित्तूर से पड़ोसी राज्य तेलंगाना जा रही बस में चालक और सफाईकर्मी समेत 37 लोग सवार थे. इनमें से छह लोग सुरक्षित हैं। पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि दुर्घटना एक दुर्गा मंदिर के पास चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट सड़क पर सुबह करीब 4:30 बजे हुई. बरदार ने बताया, ‘घाट रोड सड़क से बस के नीचे गिर जाने के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। बस पूरी तरह से घाटी में नहीं गिरी. बस पलट गई और वहीं फंस गई. उन्होंने कहा कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है.संभवतः घने कोहरे के कारण बस चालक दुर्घटनास्थल पर स्थित मोड़ को नहीं देख पाया, जो मोथुगुडेम थाना क्षेत्र में पड़ता है.बरदार ने कहा कि बस यात्री चित्तूर से तेलंगाना के भद्राचलम में श्री राम मंदिर जा रहे थे.

घायलों को तुरंत भद्राचलम एरिया हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. यह दुर्घटना मारेडुमिली में तुलसी पकाला के पास हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 37 यात्री सवार थे. यह दुर्घटना इसलिए भी हृदय विदारक है, क्योंकि यात्री भद्राचलम मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा बस की तेज रफ्तार के कारण हुआ. घाटी के रास्ते पर बस का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कई लोगों की मौके पर मौत हो गई. अल्लूरी जिले के इस घाट रोड पर हुए हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस और बचाव दलों ने शवों को खाई से बाहर निकाला. बस में सवार ज्यादातर यात्री आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के बताए जा रहे हैं. ये सभी धार्मिक स्थल की यात्रा पर निकले थे और भद्राचलम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे.

घायलों को भद्राचलम अस्पताल में कराया भर्ती
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। जिस बस में हादसा हुआ, वह यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि बस भद्राचलम के एक मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नावरम जा रही थी। जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि अल्लूरी सीताराम राजू जिले में चित्तूर और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस पलट गई। नौ लोगों के मरने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में 37 लोग थे सवार
अधिकारियों के अनुसार चित्तूर जिले से दो ड्राइवरों सहित 37 लोगों का एक समूह तीर्थयात्रा पर था। हादसे को लेकर पुलिस को संदेह है कि चालक तुलसिपाका के पास नौवें मील के पत्थर पर तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और सुरक्षा दीवार से टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना स्थल पहाड़ियों पर थी, जहां मोबाइल नेटवर्क कवरेज उपलब्ध नहीं है, इसलिए सूचना को मोथुगुंटा के अधिकारियों तक पहुंचने में कुछ समय लगा, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की वजह और मरने वालों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारियों ने घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अब तक नौ शव बरामद किए गए हैं और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया।

आंध्रा सीएम नायडू ने जताया दुख
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में चित्तूर के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस के हादसे ने हमें झकझोर कर रख दिया है। दुख की बात है कि इस हादसे में कई जानें चली गईं। मैंने अधिकारियों से हादसे के बारे में बात की और पीड़ितों को दी जा रही मदद का विवरण जाना। मैंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर मेडिकल मदद दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सरकार हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ खड़ी है।’

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का एलान
हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा, ‘आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस हादसे में हुई मौतों से दुखी हूं। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।’ इसी के साथ उन्होंने PMNRF से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की बात कही है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुए एक दुखद बस हादसे में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।

Leave a Reply

Next Post

कफ सिरप कांड: लखनऊ में सिपाही आलोक सिंह की कोठी सहित ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी, छह शहरों में बोला धावा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 12 दिसंबर 2025। यूपी के कफ सिरप कांड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने शुक्रवार सुबह से ही सिंडिकेट के 25 ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। ईडी की टीमों ने लखनऊ, वाराणसी, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर और रांची के ठिकानों पर छापेमारी की है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप