होम हर्बल गार्डन योजना :औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण 13 तथा 14 अगस्त को

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 अगस्त 2020। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में चलाए जा रहे लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन अभियान के तहत निःशुल्क औषधीय पौधों का वितरण जारी है। इसके तहत पौधों का वितरण 13 तथा 14 अगस्त को संजीवनी मार्ट वन कार्यालय परिसर बिलासपुर में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.ए.सी.एस. राव से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य औषधीय पादप बोर्ड रायपुर, वन विभाग तथा परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत बिलासपुर में गिलोय, अडूसा, तुलसी, पिपली, अश्वगंधा, कालमेघ, गुड़मार, स्टीविया, सहजन, निर्गुणी, ब्राम्ही, घृत कुमारी, मंडूपपर्णी, आंवला तथा सतावर आदि के जीवन रक्षक औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा। वनमंडलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत ने बताया कि इसका वितरण 13 तथा 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक होगा। इन औषधीय पौधों को आसानी से घर के गमलों में लगाया जा सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक है रामगढ़ : रामायणकाल के मिलते हैं प्रमाण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 12 अगस्त 2020। सृष्टि निर्माता ने छत्तीसगढ़ को अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से नवाजा है। दक्षिण कौशल का यह क्षेत्र रामायणकालीन संस्कृति का परिचायक रहा है। ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक महत्व की यह स्थली रामगढ़ की पहाड़ी के नाम से जाना जाता है। यह स्थल जिला मुख्यालय […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज