उत्तरप्रदेश सरकार ने बिना अनुमति सार्वजनिक कार्यक्रम जुलूस पर लगाया प्रतिबंध, पंचायत चुनाव और होली पर गाइडलाइन जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ 23 मार्च 2021। योगी सरकार ने प्रदेश में होली का त्यौहार मनाने और पंचायत चुनाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की तरफ से मंगलवार को जारी आदेश में कहा है कि कहीं भी बिना अनुमति कोई जुलूस नहीं निकालेगा। किसी भी जगह बिना प्रशासन की अनुमित के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। अगर कार्यक्रम करना बहुत जरूरी हुआ तो मास्क और सेनेटाइजर का होगा प्रयोग करना होगा।

सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि ऐसे किसी कार्यक्रम में 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग और 10 साल से छोटे बच्चे शामिल नहीं होंगे।  किसी भी ट्रेनिंग सेंटर में कम लोगों को आने की होगी अनुमति होगी। हर ग्राम पंचायत स्तर और वार्डों में एक-एक नोडल अफसरों की होगी तैनाती। आदेश के अनुसार प्रदेश में कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग को और तेज किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जमा होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। योगी सरकार ने प्रदेश में फिर से कोविड हेल्प डेस्क को फिर से सक्रिय करने का आदेश दिया है।

इससे पहले सोमवार देर शााम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में निर्णय लिया था कि कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश रखा जाए। बाकी शिक्षण संस्थानों में जहां परीक्षाएं आयोजित नहीं हो रही हैं वहां 25 से 31 मार्च तक छुट्टी रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए संक्रमण की स्थिति को रोकने के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश में कोरोना से बचाव अभियान: लोगो को मास्क पहनने के प्रति रोज सुबह 11 व शाम 7 बजे बजेगा सायरन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल 23 मार्च 2021 । मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को जिलों में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की और लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए मास्क पहनने की जरूरत पर जागरूक करने के लिए अभियान शुरू […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान